अनूप जलोटा का खुलासा, इस खास वजह से है जसलीन मथारू 'परफेक्ट मैरिज मटेरियल'

मुंबई, मई 19: भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार इस जोड़ी का नाम चर्चाओं में आया है। वैसे तो जसलीन अनूप जलोटा की स्टूडेंट हैं, लेकिन उनके रिश्ते को लेकर फैंस का कंफ्यूजन बरकरार है। बिग बॉस के 12वें सीजन में जहां ये कपल की तरह नजर आएं थे, वहीं शो के खत्म होने की कगार पर पहुंचने पर दोनों ने एक दूसरे के दूरियां बना ली थी। अब अनूप जलोटा ने खुलासा किया है कि आखिर कैसे जसलीन मथारू 'परफेक्ट मैरिज मटेरियल' हैं।

बिग बॉस-12 की सबसे चर्चित जोड़ी

बिग बॉस-12 की सबसे चर्चित जोड़ी

दरअसल, अनूप और जसलीन ने बिग बॉस के सीजन 12 में एंट्री की थी, उस समय दावा किया गया था कि वे तीन साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। हालांकि बाद में उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका रिश्ता प्लेटोनिक था और एक अनूप उनके टीचर है और जसलीन उसकी स्टूडेंट्स में से एक। हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा से इस बात खुलासा किया कि जसलीन मथारू के अंदर एक ऐसा गुण है, जो उनको 'परफेक्ट मैरिज मटेरियल' बनाता हैं।

अनूप जलोटा ने बताई जसलीन की क्वालिटी

अनूप जलोटा ने बताई जसलीन की क्वालिटी

इंटरव्यू में अनूप जलोटा से पूछा गया कि जसलीन की ऐसी कोई क्वालिटी जो उन एक परफेक्ट मैरिज मटेरियल बनती है, तो उन्होंने जवाब दिया कि जसलीन का स्वभाव बहुत अच्छा है। जलोटा के मुताबिक जसलीन मथारू का नेचर ही वो खास चीज है, जो उनको एक परफेक्ट मैरिज मटेरियलम बनाता है। पिछले साल शादी की ड्रेस पहने अनूप और जसलीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने शादी कर ली। हालांकि बाद में पता चला कि ये तस्वीरें उनकी फिल्म के सेट की थी।

जलोटा ने शादी पर कही थी यह बात

जलोटा ने शादी पर कही थी यह बात

इससे पहले अनूप जलोटा ने कहा था कि अगर वो उम्र में छोटे भी होते तो जसलीन से शादी नहीं करते। इसके पीछे उन्होंने जसलीन की ग्लैमरस ड्रेसिंग को वजह बताई और कहा था कि मेरे पारिवारिक संस्कृति में इस तरह की ड्रेस रास नहीं आती। हालांकि उन्होंने तुरंत समझाया कि वह उनकी ड्रेसिंग शैली को नहीं आंक रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि वो धोती-कुर्ता वाले हैं, जो भक्ति गीत गाते हैं। जसलीन के ड्रेसिंग सेंस का उसके साथ कैसे तालमेल बिठाता?

पारस छाबड़ा पर दिया था ऐसा रिएक्शन

पारस छाबड़ा पर दिया था ऐसा रिएक्शन

वहीं जसलीन को बाद में स्वयंवर थीम वाले रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में पारस छाबड़ा से शादी करने के दावेदारों में से एक के रूप में देखा गया था। जिस पर अनूप जलोटा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि था पारस को 'लड़कियों को बदलने' वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। बता दें कि अनूप और जसलीन ने अपने पिता केसर मथारू द्वारा निर्देशित हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' में एक साथ एक्टिंग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+