'थप्पड़' के लिए तापसी पन्नू ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, शेयर किया शानदार Video

मुंबई: तापसी पन्नू को शनिवार की शाम अनुभव सिन्हा की फिल्म 'थप्पड़' में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्टर फीमेल का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इसके अलावा फिल्म को बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। 'थप्पड़' फिल्म में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक गृहिणी की जिंदगी को सबके सामने रखा, जिसको फैमिली प्रोग्राम के दौरान थप्पड़ मार दिया जाता है। फिर वो अपने पति के खिलाफ उतरती हैं। फिल्म में तापसी ने अमृता नाम की महिला का किरदार निभाया था। पिछले साल रिलीज होने के बाद से ही फिल्म में अपनी एक्टिंग को लेकर तापसी जब से खूब प्रशंसा बटोर रही हैं।

तापसी ने शेयर किया वीडियो

फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने के एक दिन बाद तापसी ने फिल्मफेयर अवार्ड्स पाने और फिल्म निर्माता अनुराग बसु से अवार्ड हासिल करने की की एक छोटी सी वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। शेयर की गई वीडियो में तापसी 'थप्पड़' के निर्देशक अनुभव सिन्हा को गले लगाते हुए देखा जा सकता है, इसके बाद वो अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जाती हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में फिल्म के गाने की लाइन लिखी.. क्योंकि एक टुकड़ा धूप का और अंदर-अंदर नम सा है। वीडियो में तापसी एक झिलमिलाती चांदी की साइड-स्लिट ड्रेस में चमकदार सी दिखाई दे रही हैं।

अपने किरदार को ऐसे बोला थैंक्स

वीडियो के अलावा तापसी ने अपने अवॉर्ड की एक और फोटो भी शेयर की। तस्वीर में उनका फिल्मफेयर अवॉर्ड उनकी एक टेबल पर रखा हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में तापसी ने उस भूमिका के लिए धन्यवाद दिया, जो उन्होंने फिल्म में निभाई थी। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा "सम्मान और खुशी, धन्यवाद अमृता। इसके बाद पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई। फिल्मकार अनुराग कश्यप के अलावा दीया मिर्जा ने उन्हें बधाई दी।

तापसी का दूसरा फिल्मफेयर

तापसी का दूसरा फिल्मफेयर

यह तापसी का दूसरा फिल्मफेयर पुरस्कार है। उन्हें पिछले साल अपनी फिल्म सांड की आंख के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल (क्रिटिक्स) की श्रेणी में पुरस्कार जीता था। 66 वां फिल्मफेयर अवार्ड समारोह शनिवार शाम मुंबई में हुआ। मुंबई में COVID-19 मामलों में उछाल के बावजूद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

कई फिल्मी प्रोजेक्ट में बिजी तापसी

कई फिल्मी प्रोजेक्ट में बिजी तापसी

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी इन दिनों कई फिल्मी प्रोजेक्ट में बिजी है। उन्होंने हाल ही 'शाबाश मिठू' के सेट से एक फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने हाथ में बैट थाम रखा है। ये फिल्म भारतीय महिला खिलाड़ी मिताली राज की जिंदगी पर आधारित है। इसके अलावा तापसी 'लूप लपेटा', 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट' और 'दोबारा' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+