मुंबई से दिल्ली ऑक्सीजन भेजने पर सुष्मिता का जवाब, कहा- आप भी मदद कर सकते हैं तो करें

मुंबई, अप्रैल 24: देश की राजधानी दिल्ली से लेकर आर्थिक राजधानी मुंबई तक कोरोना की दूसरी लहर ने सबकुछ तबाह करके रख दिया है। स्थिति यह है अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ है और ऑक्सीजन का टोटा बना हुआ है। कई छोटे से लेकर बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है। ऐसे में मदद के लिए आगे आईं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सुष्मिता सेन ट्विटर पर ट्रोल हो गईं। दिल्ली के अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन की किल्लत को देखते हुए सुष्मिता ने कुछ सिलेंडर के इंतजाम करने की बात कही थी।

sushmita

दरअसल, दिल्‍ली के शांति मुकंद हॉस्पिटल के सीईओ सुनील सागर ऑक्सीजन की भारी कमी के बारे में बताते हुए रोने लग गए थे। उन्‍होंने अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की जानकारी देते हुए कहा था कि उनके पास कुछ ही देर की ऑक्सीजन बची है। अस्पताल के सीईओ के इस वीडियो को ट्वीट करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा यह दिल तोड़ने वाला है। हर जगह ऑक्सीजन का संकट है। मैंने इस अस्पताल के लिए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडरों को अरेंज करने में कामयाबी हासिल की है, लेकिन दिल्ली से मुंबई तक इसे पहुंचाने का कोई रास्ता नहीं है। प्लीज कोई रास्ता बताएं!

वहीं इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने सुष्मिता को ट्रोल करने की कोशिश करते हुए लिखा कि ऑक्सीजन की कमी हर जगह है तो फिर आप दिल्‍ली भेजने के जगह मुंबई के किसी हॉस्पिटल में क्‍यों नहीं दे रही। जिसका जवाब देते हुए सुष्मिता ने सफाई देते हुए लिखा कि क्योंकि मुंबई में अभी भी ऑक्सीजन के सिलेंडर उपलब्ध हैं, इसलिए मुझे मिल पाए है। दिल्ली को इसकी आवश्यकता है खासतौर पर इन जैसे छोटे अस्पतालों को इसलिए यदि आप कर सकते हैं तो मदद करें।

sushmita tweet

इस दौरान सुष्मिता के सपोर्ट में कई यूजर्स ने ट्वीट किया। इसके बाद सुष्मिता सेन ने फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के अस्पताल को कहीं से ऑक्सीजन सिलिंडर मिल गए है। आपको बता दें कि 5 दिनों से लगातार दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत बनी हुई है। इस दौरान जिन लोगों से जैसा बन पा रहा वो उस तरह से कोरोना के इस संकट काल में मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+