'दृश्यम' एक्ट्रेस श्रिया सरन ने बिकिनी में शेयर की हॉट फोटो, लंबे वक्त बाद स्पेन से लौटीं इंडिया
मुंबई, जून 02: एक्ट्रेस श्रिया सरन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वो साउथ इंडस्ट्री का काफी पॉपुलर नाम है। यहीं नहीं उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। साउथ एक्ट्रेस को आपने अजय देवगन के साथ फिल्म 'दृश्यम' में देखा होगा। फिल्म में श्रिया सरन की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। हालांकि शादी के बाद वो कई सालों से अपने पति के साथ स्पेन में ही रह रही हैं, लेकिन हाल ही में उनकी तरफ से शेयर की गई बिकिनी फोटो के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही वो फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं।

बिकिनी में श्रिया की बोल्ड तस्वीर वायरल
'दृश्यम' एक्ट्रेस ने हालांकि कई हिंदी फिल्मों में काम किया है, लेकिन इस मूवी में काम करने के बाद उनको बॉलीवुड में काफी पहचान मिली है। श्रिया सरन अपने स्टाइल को काफी अच्छे से बेहतर बनाना जानती हैं। जब फैशन की बात आती है, तो वह वर्तमान में मोस्ट स्टनिंग स्टाइल आइकन में से एक हैं। हाल ही में 38 साल की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड तस्वीर शेयर की, जो अब देखते ही देखते ही वायरल हो गई है।

गुलाबी रंग की बिकिनी में मचाया कहर
शेयर की गई तस्वीर में श्रिया सरन काफी हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने एक सुनहरे रंग की कढ़ाई वाली क्रोकेट ड्रेस के साथ गुलाबी रंग की सेक्विन बिकिनी पहनी है, जो उसके फिगर को पूरी तरह से निखार रही है। उन्होंने अपने बालों को खुला हुआ छोड़ रखा और खुद को चमकदार मेकअप लुक दिया है। इस फोटो में वह आत्मविश्वास से भरी और अग्रेसिव लग रही हैं।

पति के साथ भारत शिफ्ट हो गईं श्रिया
जानकारी के मुताबिक स्पेन में कई साल तक रहने के बाद अब श्रिया सरन ने पुष्टि की है कि वह आखिरकार भारत वापस आ गई हैं। अपने पति एंड्रे कोषचीव के साथ भारत शिफ्ट हो चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात को कही थी। बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड और रूसी टेनिस खिलाड़ी- बिजनेसमैन एंड्रे कोषचीव के साथ सात फेरे लिए थे।

अपने पति के साथ मुंबई आ गईं श्रिया
शादी के बाद श्रिया सरन औरएंड्रे कोषचीव बार्सिलोना में शिफ्ट हो गए थे और कोरोना काल के दौरान उन्होंने दो साल बार्सिलोना में ही गुजार। अब श्रिया अपने पति के साथ मुंबई आ गई हैं। अब उनकी हॉट फोटो के बाद उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही फिल्मों में कमबैक के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि श्रिया ने साउथ की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया हुआ है। वहीं हिंदी फिल्मों में उनको 'दृश्यम' के अलावा 'आवारापन' में इमरान हासमी के साथ देखा गया था।

तेलुगु और तमिल फिल्मों का बड़ा नाम
श्रिया का पूरा नाम श्रिया सरन भटनागर है। उन्होंने अपनी शुरुआत एक मॉडल है तौर पर की थी। खासकर वो तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है। श्रिया का जन्म 11 सितंबर 1982 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ हैं। श्रिया और उनके पति एंड्रे की एक दूसरे के पहली मुलाकात मालदीव में हुई थी, जहां से उनका प्यार परवान चढ़ा और राजस्थान के उदयपुर में उन्होंने साल 2018 में शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications