अनपढ़ कहने पर भड़कीं बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना, कहा-मेरे Tweet हाई IQ वालों के लिए

मुंबई: बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपनी फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड के अंदर की बात हो या फिर देश की, हर मुद्दे पर कंगना का अपना अलग ही रिएक्शन होता है, जो सोशल मीडिया का बड़ा मुद्दा बन जाता हैं। अब कंगना ने एक ट्वीट कर अपने विरोधियों को ऐसा जवाब दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

असीम छाबड़ा ने कंगाना को बताया अनपढ़

असीम छाबड़ा ने कंगाना को बताया अनपढ़

दरअसल, अमेरिका की सत्ता में जो बाइडेन के आने पर कंगना ने एक ट्वीट किया था, जिसके बाद रिट्वीट करते हुए लेखक असीम छाबड़ा ने उन्हें अनपढ़ कहा। छाबड़ा ने लिखा कि अनाड़ी, अशिक्षित, मूर्ख इंसान जो वह सब कुछ जानता है मानता है और फिर भी अपमानजनक शब्द 'रेड इंडियन' का इस्तेमाल करता है। जिसके बाद कंगना ने उनपर सवाल उठाने वालों को अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

Recommended Video

    Kangana Ranaut ने Twitter CEO Jack Dorsey को सुनाई खरी-खोटी, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    कंगना ने दिया कुछ ऐसा जवाब

    कंगना ने दिया कुछ ऐसा जवाब

    जिसके बाद कंगना जवाब देते हुए लिखा कि मेरे ट्वीट सिर्फ हाई आईक्यू वाले लोगों के लिए हैं, मैं बैठकर हर डमी को समझा नहीं सकती, मेरे पास शब्द और समय दोनों सीमित हैं, आप उत्साहित क्यों हो रहे हो? यह आपके लिए नहीं है, और रेड इंडियन के बारे में क्या है? आपको नहीं पता कि ब्रैंडो एक मूल अमेरिकी है।

    अभिनेता मार्लन ब्रैंडो से की तुलना

    अभिनेता मार्लन ब्रैंडो से की तुलना

    यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने अपने और अभिनेता मार्लन ब्रैंडो के बीच तुलना की है। इस महीने की शुरुआत में भी एक ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने कहा था कि वे मूल रेड इंडियन की भूमि में आक्रमणकारी हैं, जो अपनी भूमि की रक्षा करना चाहती हैं, जैसे मार्लन ब्रैंडो ने ऑस्कर को छीन लिया था वैसे ही मैंने फिल्मफेयर पर कब्जा जमाया है।

    रंगोली भी कह चुकीं है ये बात

    रंगोली भी कह चुकीं है ये बात

    इससे पहले कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी उनकी तुलना ब्रैंडो से की थी। मूल अमेरिकियों के हॉलीवुड में ट्रिटमेंट के विरोध में 1973 में ऑस्कर के अपने बहिष्कार का हवाला देते हुए रंगोली ने कहा कि उनके और कंगना के बीच समानता है। रंगोली ने पिछले साल कहा था कि महान प्रतिभाओं की तरह कंगना हमेशा से मूल भारतीयों के अपमानित के बारे में नाराजगी जताती रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+