'टॉक्सिक' रिलेशन में फंस गई थी 'दंगल' गर्ल फातिमा सना, बड़ी मुश्किल से निकल पाईं बाहर

मुंबई, अप्रैल 25: 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादातर निजी ही रहती हैं। यानी कि वो पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बातें नहीं करती हैं। हालांकि उन्होंने हाल ही में अपने पिछले रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वो एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, जिससे निकलना बहुत मुश्किल भरा था। बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए फातिमा सना शेख ने कई मुद्दों पर अपनी बेबाकी से बात रखी।

Recommended Video

    'टॉक्सिक' रिलेशन में फंस गई थी 'दंगल' गर्ल फातिमा सना, बड़ी मुश्किल से निकल पाईं बाहर
    अपने फिल्मी कैरेक्टर को लेकर की बात

    अपने फिल्मी कैरेक्टर को लेकर की बात

    फातिमा को हाल ही में 'अजीब दास्तान' में देखा गया था, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हुआ था। वह शशांक खेतान और जयदीप अहलावत के साथ दिखाई दीं थी। उन्होंने बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू में अपने उन पात्रों के बारे में बताया, जो वो परदे पर निभा चुकी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने पास्ट के बारे में भी खुलकर बात की। अपनी फिल्म लुडो के बारे में बात करते हुए फातिमा ने कहा कि वह फिल्म के कैरेक्टर पिंकी के बिल्कुल अलग हैं।

    'लुडो' के किरदार पर कही ये बात

    'लुडो' के किरदार पर कही ये बात

    उन्होंने कहा कि फिल्म में पिंकी की तरह नहीं हूं। अगर कोई मेरे साथ ऐसा करें तो दो थप्पड़ मार दूं। फातिमा ने कहा कि मैं गुणी पत्नी नहीं हूं। अगर कोई मेरे साथ ऐसा करता है, तो मैं उसे थप्पड़ मार दूंगी। दरअसल फिल्म में उनके ऑन-स्क्रीन पति पर हत्या का आरोप लगता है और उनका एक अफेयर होता है, पिंकी अपने पति को जेल से बाहर निकालने की कोशिश करती हैं। फिल्म में पिंकी का कैरेक्टर बहुत ही साधारण होता है।

    'मैं भी एक टॉक्सिक रिलेशन में रह चुकी हूं'

    'मैं भी एक टॉक्सिक रिलेशन में रह चुकी हूं'

    इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भी एक टॉक्सिक रिलेशन में रह चुकी हूं। यह बहुत मुश्किल भरा होता है। हम कहते हैं कि हम ये कर लेंगे वो कर लेंगे, लेकिन जब जब आप इसमें होते हैं तो यह बहुत मुश्किल होता है, इसलिए मैं समझती हूं कि बहुत सी महिलाएं इससे गुजरती हैं।खासकर जब आप काम नहीं कर रहे हैं और आप आर्थिक रूप से अपने पति पर निर्भर हैं, तो एक खराब शादी से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। फातिमा हाल ही फिल्म 'अजीब दास्तान' में नजर आईं हैं। इस फिल्म में उनके अलावा जयदीप अहलावत, अदिति राव हैदरी, मानव कौल और कोंकणा सेन शर्मा भी हैं।

    हाल ही में आई थीं कोरोना पॉजिटिव

    हाल ही में आई थीं कोरोना पॉजिटिव

    फातिमा 'दंगल' में अपनी भूमिका के लिए काफी फेमस हुईं थी। इसके अलावा वो अभिनेता ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और सूरज पे मंगल भार में भी दिखाईं दी थी। इस महीने की शुरुआत में ही फातिमा कोरोना वायरस की चपेट में आई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की थी। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो फातिमा पहले फिल्म 'भूत-पुलिस' का भी हिस्सा थीं, लेकिन फिर इनको रिप्लेस कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+