आयशा टाकिया ने शेयर की नई फोटो, तो फैंस बोले- 'अपना चेहरा बर्बाद कर लिया...'
मुंबई, 18 जुलाई: बॉलीवुड की खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार रहीं आयशा टाकिया हालांकि अब फिल्मी दुनिया से काफी वक्त से दूर हैं, लेकिन आज भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी हैं। टार्जन: द वंडर कार और सलमान खान के साथ 'वांटेड' में नजर आ चुकीं आयशा को हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिसके बाद यूजर्स ने उनके लुक को लेकर काफी बुरा-भला कहा।

होंठों की सर्जरी के बाद शेयर की तस्वीर
दरअसल, आयशा ने लिप एनहैंसमेंट यानी होंठों की सर्जरी करवाई हैं, ऐसा नहीं हैं कि वो पहली एक्ट्रेस हो, जिन्होंने इस सर्जरी को करवाया हो, लेकिन उनके बदलते चेहरे के कारण उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कई फोटो और वीडियो इंस्टा पर शेयर किए, जिसके बाद लोग उसपर अपना रिएक्शन देते हुए काफी कुछ बुरा कहने लगे। आयशी की ओर से शेयर की गई फोटो में उनके होंठ पहली की तुलना में काफी मोटे नजर आ रहे हैं, जिसके बाद लोग उनके लुक को लेकर कमेंट करने लगे।

चेहरा काफी लगने लगा अजीब!
आयशा की तस्वीरों से साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। ऐसे में उनका चेहरा काफी अजीब लग रहा है। वहीं फैंस भी उनके लुक पर हैरानी जताते हुए नजर आए। कई फैंस ने तो उनको नसीहत भी दी है कि आपने यह क्या करवा लिया। ऐसा पहली बार नहीं जब आयशा को अपने लुक के लिए ट्रोल होना पड़ा। इससे पहले भी वो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। उस वक्त जब आयशा ने अपनी सर्जरी करवाने के बाद फोटो शेयर की थी, तब भी फैन्स ने उनके बदले हुए लुक्स पर खूब खिंचाई की थी।

यूजर्स बोले- चेहरा बिगाड़ लिया तुमने
वहीं लोगों ने जमकर आयशा की फोटो पर अपने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि अपना चेहरा बिगाड़ लिया तुमने। तो किसी ने लिखा की हम पुरानी आयशा को मिस कर रहे हैं। इसके अलावा उनके एक फैन ने लिखा कि लोग सर्जरी क्यों करते हैं पता नहीं! फिल्म 'टार्ज़न' की रिलीज के बाद आप मेरी पसंदीदा थीं। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि चेहरा बर्बाद कर दिया मैम आपने अपना। एक फैन ने कहा कि पहले ही आप अच्छे दिखते थे।

साल 2004 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
आपको बता दें कि आपको बता दें कि आयशा टाकिया ने साल 2004 में फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। इसके बाद एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में आ गई और लाखों उनकी फैन फोलोइंग हो गई। वहीं आयशा सोचा न था, होम डिलिवरी, डोर, सलाम ए इश्क, फूल एंड फाइनल, नो स्मोकिंग, वॉन्टेड जैसी कई फिल्मों में दिखाईं दी। डोर में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। वहीं 2009 में आयाशा ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम मिखाइल है। हालांकि अब उन्होंने फिल्मी दुनिया से काफी दूरी बना ली।












Click it and Unblock the Notifications