ईद पर दो बड़े स्टार्स का धमाका, जॉन की 'सत्यमेव जयते-2' और सलमान की 'राधे' के बीच टक्कर

मुंबई: बॉलीवुड के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। जॉन की फिल्म ईद के मौके पर 13 मई को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म की रिलीज डेट के साथ जॉन अब्राहम ने 'सत्यमेव जयते 2' का एक नया पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें डबल रोल का भी खुलासा किया है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद अब ये भी साफ हो गया कि इस ईद पर सलमान खान और जॉन अब्राहम की सिनेमाघरों में टक्कर देखने को मिलेगी।

सलमान खान और जॉन अब्राहम में टक्कर

सलमान खान और जॉन अब्राहम में टक्कर

हर बार ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करने वाले सलमान खान को इस बार जॉन अब्राहम ने टक्कर दी है। टक्कर इसलिए कि पहले जॉन की फिल्म की रिलीज डेट अलग थी, लेकिन बाद में उसमें बदलाव करते हुए 13 मई फाइनल की गई। जिसके बाद ये साफ हो गया कि जॉन ने सलमान खान से टक्कर लेने का पूरा मूड बना लिया है। यानी अब 13 मई को ही सलमान खान की फिल्म 'राधे' के सामने ही जॉन की सत्यमेव जयते-2 रिलीज होगी। फिल्म के तारीख की घोषणा करते हुए जॉन ने एक नया पोस्टर भी शेयर किया है।

फिल्म में जॉन के डबल रोल का डोज

फिल्म की पोस्टर जारी करते हुए जॉन ने लिखा कि इस ईद पर सत्य वर्सेज जय। दोनों भारत माता के लाल। साथ ही अपने फैंस को बताया कि 13 मई को फिल्म रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर से जॉन अब्राहम के डबल रोल का भी खुलासा हुआ है। दोनों आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां एक ने पुलिस के कपड़े पहने हुए है तो दूसरा जींस-टीशर्ट में है। 'सत्‍यमेव जयते 2' को मिलाप जावेरी डायरेक्ट कर रहे हैं।

सलमान की 'राधे' भी इस दिन होगी रिलीज

दूसरी तरफ सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'राधे' भी 13 मई को रिलीज होगी, जिसका एक पोस्टर सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को बताया कि ईद का कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे। राधे को प्रभु देवा डायरेक्‍ट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ही फिल्म मेकर अपनी-अपनी फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट दिखाई दे रहे है। ऐसे में इस बार बॉक्स ऑफिस का मुकाबला बड़ा दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+