बॉलीवुड से एक और Sad News, एक्टर- डायरेक्टर तारिक शाह का निधन

मुंबई: बॉलीवुड जगत से फिर बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता-निर्देशक तारिक शाह का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक तारिक शाह बीते दो साल से किडनी की बीमारी से जंग लड़ रहे थे। वहीं कुछ वक्त से वो डायलिसिस पर भी थे। तारिक शाह के निधन से बॉलीवुड का बड़ा सदमा लगा है।

इन फिल्मों से मिली पहचान

इन फिल्मों से मिली पहचान

एक्टर-डायरेक्टर तारिक शाह फिल्म 'जन्म कुंडली' और टीवी सीरियल 'कड़वा सच' से काफी लोकप्रिय हुए थे। इसके अलावा बतौर अभिनेता ही नहीं बतौर निर्देशक भी उन्होंने फिल्म जन्म कुंडली, बहार आने तक और कड़वा सच में शानदार काम किया था। वहीं तारिक शाह ने फिल्म मुंबई सेंट्रल, एहसास, गुमनाम है कोई जैसी फिल्मों से दर्शकों की खूब सराहना ली थी।

कई फिल्मों में किया अभिनय और निर्देशन

कई फिल्मों में किया अभिनय और निर्देशन

बतौर एक्टर उन्होंने करीब 22 फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है। जिसमें सबसे आखिरी 2016 में मुंबई सेंट्रल थी। वहीं इसके अलावा साल 1997 मेहांता: द फिल्म, 1995 में परमवीर चक्र, 1992 में गंगा का वचन, 1992 में नाग रानी, 1991 इंसाफ का खून, 1990 में बहार आने तक, 1990 में आकाश गंगा, 1990 करवाट (टीवी सीरीज), 1988 में भेद-भाव, 1988 में अनोखा चमत्कर कई फिल्मों में काम किया है।

अभिनेत्री शोमा आनंद के पति थे तारिक शाह

अभिनेत्री शोमा आनंद के पति थे तारिक शाह

तारिक शाह अभिनेत्री शोमा आनंद के पति थे।1987 में उनकी शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी सारा है।शोमा ने भी कई फिल्मों में काम किया है। शोमा ने 'जुदाई', 'हिम्मतवाला', 'घर एक मंदिर', 'जैसी करनी वैसी भरनी' और 'हंगामा' जैसी दर्जनों फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा शोमा आनंद कई टीवी सीरियल में भी काम करतीं हुईं दिखाई दी हैं।

दिलीप कुमार को जाता है श्रेय!

दिलीप कुमार को जाता है श्रेय!

IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक तारिख शाह की खोज करने वाले दिलीप कुमार बताए जाते है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 1984 में दिलीप कुमार 'सत्या' नाम की फिल्म को लिखने, डायरेक्ट और प्रोड्यूस करने की योजना बना रहे थे। इस फिल्म में दिलीप कुमार, सायरा बानो, तारिक शाह को अभिनय करना था, लेकिन अज्ञात कारणों से फिल्म स्थगित होती रही और अंत में वह ठप हो गई।

फरवरी में हुई थी राजीव कपूर की मौत

फरवरी में हुई थी राजीव कपूर की मौत

हाल ही कपूर खानदान के बेटे और एक्टर राजीव कपूर का निधन हुआ था। राजीव कपूर का 9 फरवरी 2021 को 58 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी। वह अभिनेता और निर्देशक राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। उन्होंने 1985 में अपने पिता की अंतिम निर्देशित फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनको 9 फरवरी को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृ‍त्‍यु हो गई थी। वहीं इससे पहले सितंबर 2020 में ऋषि कपूर की कैंसर के चलते मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+