Raj Kundra: कितनी संपत्ति के मालिक हैं शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा
मुंबई, 20 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार उन्हें गिरफ्तार किया है। अगर राज कुंद्रा पर आरोप सिद्ध हो जाता है तो उन्हें लंबी जेल हो सकती है। बिजनेसमैन राज कुंद्रा दुनिया की जानी-मानी हस्ती हैं उन्होंने अपने खुद के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। ऐसे में अश्लील फिल्म बनाने के संगीन आरोप में गिरफ्तार होने की खबर ने सभी को अचंभित कर दिया है। आइए जानते हैं शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

राज कुंद्रा ने अपने दम पर ये बिजनेस खड़ा किया है
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन हैं और निश्चित ही उनकी कमाई अरबों की कमाई करते हैं। दुनिया के कई शहरों में उनकी छवि एक सफल बिजनेसमैन की है। ऐसे बिजनेसमैन हैं जिन्होंने अपने दम पर ये बिजनेस खड़ा किया है। राज ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं जो आज जो लैविश लाइफ जी रहा हूं बचपन में इससे ठीक विपरीत था।
Recommended Video

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं राज कुंद्रा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 सालों में उनकी नेट वर्थ 80% बढ़ी है। राजकुंद्रा के पास लगभग 10 बड़े और विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में हिस्सेदारी है और वे प्रति माह 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं। उनकी कुल संपत्ति $400 मिलियन यानी 2700 करोड़ से अधिक है। आज वह अपने नेट वर्थ से बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं को टक्कर दे सकते हैं।

कुंद्रा के पास एक से बढ़कर एक ब्रांडेड और लग्जरी कारों का है जखीरा
वर्तमान समय में कुंद्रा के पास एक से बढ़कर एक ब्रांडेड और लग्जरी कारों का कलेक्शन है और हाल ही में राज ने मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास जैसी महंगी कारें खरीदी हैं और इसकी कीमत करीब 71.10 लाख रुपये है। इसके अलावा, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और रोल्स रॉयस समेत अन्य लग्जरी कारें हैं। राज ने महज 18 साल की उम्र में अपना बिजनेस शुरू किया और उनका मध्यमवर्गीय परिवार था और उनके मां-बाप मुश्किलों से पाला था। कुंद्रा के पिता ने राज को 18 साल की उम्र में ही रेस्टोरेंट चलाने या अपना काम शुरू करने का अल्टीमेटम दे दिया था। राज ने अपने पिता की कही बात को गंभीरता से लिया और बिसनेस में जुट गए।

हाईस्कूल पास राज कुंद्रा बिजनेस करने निकल पड़े थे
हाईस्कूल पास राज कु्ंद्रा पिता के कहने पर अपनी किस्मत अजमाने के लिए निकल पड़े। वो सबसे पहले घर से थोड़े पैसे लेकर दुबई गए और वहा हीरे का व्यापार करने वालों से मिले लेकिन उसमें कामयाबी नहीं मिली तो वो नेपाल चले गए और पशमीना शाला खरीदी और उसे बिट्रेन के कुछ ब्रान्डेड स्टोर में बेचना शुरू किया। इसके बाद उन्हें कामयाबी मिलती गई और इसके बाद उन्होंने हीरे का व्यवसाय के लिए दुबई गए। इसके बाद उन्होंने कई बिजनेस किए और उन्हें ये एक बाद एक कामयाबी हासिल करते गए।

राज कुंद्रा लगभग 10 कंपनियों के हैं मालिक
राज कुंद्रा की वर्तमान समय में 10 कंपनियों पर मालिकाना हक या हिस्सेदारी रखते हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित है। लंदन-स्थित यूके ट्रेडकॉर्प लिमिटेड के निदेशक और सीईओ हैं। राज कुंद्रा को साल 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान हासिल कर चुके हैं। राज कुंद्रा लंदन में स्थित भारतीय मूल के प्रमुख व्यापारी हैं।

शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा ने सगाई में पहनाइ थी 4 करोड़ की अंगूठी
9 सितम्बर 1975 को लंडन में जन्में राज कुंद्रा ने 2009 मेंअभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से दूसरी शादी थी। सगाई के समय राज ने शिल्पा को लगभग 4 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी।1993 में फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज की संपत्ति मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब 400 मिलियन डॉलर यानी 2700 करोड़ की बताई गई है।

शिल्पा को राज कुंद्रा ने गिफ्ट किया है ये सी फेसिंग आलीशान बंगला
शादी के बाद पहली एनवर्सरी पर राज कुंद्रो ने शिल्पा शेट्टी को बुर्ज खलीफा में करोड़ों का फ्लैट गिफ्ट किया था। इसके अलावा शिल्पा के लिए एक फ्लैट लंडन में भी खरीद कर गिफ्ट किया था। शिल्पा को सी फेसिंग घर में रहना था इसलिए राज ने शादी के कुछ समय बाद ही जुहू बीच के पास स्थित अपने आलीशान बंगले लिया चूंकि ये समु्द्र के किनारे है इसलिए इस बंगले का नाम इस कपल ने किनारा रखा है। इस बंगले को ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने इस घर का इंटीरियर डिजाइन किया है। शिल्पा ने घर के एंट्रेंस पर एक गोल्डन हाथ लगाया हुआ है। शिल्पा आए दिन अपने सुंदर से घर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है जिसमें प्राइवेट जिम, स्विमिंग पूल, गार्डन एरिया व अन्य लग्जरी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। शिल्पा को कुंद्रा ने कुछ साल पहने लंदन में भी करोड़ों का एक फ्लैट गिफ्ट किया था।
-
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications