ऋतिक रोशन संग फोटो शेयर कर रंगोली चंदेल ने कसा तंज, बोलीं- पप्पू, सारा दिन मुझे इंप्रेस करने में लगा रहता था
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्टार से पंगा लेती हैं। इस बार उनके निशाने पर हैं, अभिनेता ऋतिक रोशन। अपने ट्वीट को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली रंगोली ने अब अपने ट्विटर अकाउंट पर ऋतिक के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है।

'आज कहता है हम आपके हैं कौन?'
रंगोली चंदेल ने ऋतिक के साथ ये तस्वीर शेयर कर उन्हें पप्पू कहा है। रंगोली ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'ये देखो पप्पू जी, सारा दिन मुझे इंप्रेस करने में लगा रहता था ताकि मेरी बहन की गुड बुक्स में आ जाए और आज कहता है हम आपके हैं कौन?' बता दें कुछ समय पहले ऋतिक और कंगना अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में आए थे। जिसपर रंगोली कई बार ट्वीट कर चुकी हैं।

'नेपो प्रोडक्ट पप्पू'
एक अन्य ट्वीट में रंगोली ने ऋतिक के लिए लिखा, 'क्यों (कंगना) वो किसी ऐसे आदमी का पीछा करेगी जो उसके लिए पागल था, लेकिन अपनी पत्नी को छोड़ नहीं सकता था क्योंकि वह अपने पिता के पैसे पर जी रहा है। कंगना रनौत के पास काफी संपत्ति है। उसने (ऋतिक) अपना खुद का घर भी नहीं खरीदा, नेपो प्रोडक्ट पप्पू, इसमें पीछा करने जैसा क्या है??'
अहमद खान को बताया था नाकामियाब फिल्ममेकर
इससे पहले रंगोली बागी-3 के डायरेक्टर अहमद खान पर जमकर बरसी थीं क्योंकि उन्होंने कंगना की फिल्म को फ्लॉप कह दिया था। तब रंगोली ने ट्वीट कर कहा, 'एक नाकामियाब फिल्ममेकर अहमद खान जिसने एक अच्छी फिल्म नहीं बनाई, वो मणिकर्णिका से इतनी जलन क्यों रखता है, वो फिल्म जिसने जापान में सारे रिकॉर्ड तोड़े, भारत में बड़ी हिट रही। खुद को फिल्म बनानी आती नहीं है।' एक अन्य ट्वीट में रंगोली ने बताया कि अहमद खान ने कंगना से माफी भी मांगी है।

कंगना की मैनेजर भी हैं रंगोली
बता दें रंगोली चंदेल बेबाकी से सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। उनके कई ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। कंगना रनौत की बहन होने के साथ ही रंगोली चंदेल उनकी मैनेजर भी हैं। वो उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ रहे परिवारवाद को लेकर प्रड्यूसर करण जौहर और आलिया भट्ट जैसे लोगों की आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications