KRK ने बॉलीवुड वालों को दी धमकी, मेरे पास ऐसे सबूत हैं कि मैं उनकी...
मुंबई, 5 जून। बॉलीवुड में हमेशा सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाले अभिनेता और आलोचक कमाल आर खान जो केआरके के नाम से मशहूर है उन्होंने शनिवार को बॉलीवुड के लोगों को नई धमकी दे डाली है। सलमान खान की फिल्म राधे के निगेटिव रिव्यू के बाद चर्चा में आए एक्टर कमाल आर खान ने अब आरोप लगाया है कि 'बॉलीवुड के लोग' उन्हें परेशान कर रहे हैं और कानूनी मामले का सामना करने से बचने के लिए वह 'हमेशा के लिए भारत छोड़ सकते हैं'। ट्विटर पर उन्होंने यह पोस्ट साझा करते हुए चेतावनी भी जारी की कि उन्हें 'बहुत ज्यादा' पुश नहीं करें क्योंकि उनके पास 'कई वीडियो और रहस्य' हैं।

एमएफ हुसैन की तरह हमेशा के लिए भारत छोड़ दूंगा
बता दें हाल ही एक्टर सलमान खान की फिल्म 'राधे' रिलीज हुई और केआरके ने उसका नेगेटिव रिव्यू किया। इसके बाद सलमान खान और केआरके के बीच तनातनी हो गई और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। इसके बाद केआरके ने पोस्ट लिखी है उन्होंने लिखा , "मैं फिल्मों की समीक्षा करना बंद करने के बहुत करीब था लेकिन मुझे लगता है, मैं हमेशा के लिए बहुत दूर चला गया हूं क्योंकि मेरे पास अधिक संघर्ष करने की उम्र नहीं है। जिस तरह से बॉलीवुड लोग मुझे परेशान कर रहे हैं, हो सकता है एमएफ हुसैन की तरह हमेशा के लिए भारत छोड़ दूं। ताकि मुझे किसी मामले का सामना न करना पड़े।"

कमाल आर खान ने कहा बॉलीवुड वालों की चड्डी तक उतार सकता हूं
कमाल आर खान ने आगे कहा "तो मुझे बहुत ज्यादा धक्का न देना वास्तव में बेहतर है। मेरे पास इतने सारे वीडियो और रहस्य हैं, कि मैं कई बॉलीवुड वालों (उनके रहस्यों को उजागर) की चड्डी तक उतार सकता हूं! और अगर मैं भारत छोड़ दूंगा, तो फिर मैं ये सब बड़ी धूम धाम से करुंगा। केआरके ने आगे ट्वीट किया अच्छी तरह से नोट कर लेना, जो मैं आज कह रहा हूं मज़े करो!।आगे ट्वीट किया, "मुझे खुद फिल्मों की समीक्षा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन दुर्भाग्य से आप बॉलीवुड वाले मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। धन्यवाद!

तो बॉलीवुड के लोगों को को जीवन भर पछतावा होगा
एक्टर ने आगे लिखा "बॉलीवुड के लोगों को समझना चाहिए कि वे मुझे कोर्ट से रोक सकते हैं अगर मैं भारत आना चाहता हूं। एक बार जब मैं भारत को स्थायी रूप से छोड़ दूंगा तो कोई भी कानून मुझे फिल्मों की समीक्षा करने से नहीं रोक सकता है और अगर मैं भारत छोड़ दूंगा तो बॉलीवुड के लोगों को को जीवन भर पछतावा होगा भाईचारा खतम हो चुका होगा !

वकील ने केआरके पर सलमान खान की मानहानि करने का लगाया है आरोप
केआरके ने दावा किया कि राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की समीक्षा करने के बाद, सलमान के वकीलों ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। हालांकि, सलमान के वकीलों ने कहा कि उनके द्वारा दायर कानूनी मुकदमा उनकी समीक्षा के लिए नहीं बल्कि सलमान के खिलाफ मानहानि के आरोप लगाने के लिए था। पहले तो कमाल ने कहा था कि वह आगे सलमान की फिल्मों की समीक्षा नहीं करेंगे। बाद में, उन्होंने यह कहते हुए अपना रुख बदल लिया कि वह सलमान को 'टेलीविजन अभिनेता' बना देंगे और उन्हें 'सड़कों पर' लाएंगे। इस मामले की सुनवाई 7 जून को मुंबई की एक अदालत में होगी।












Click it and Unblock the Notifications