राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर "गंदी बात" फेम एक्‍ट्रेस गहना वशिष्ठ ने किया ये दावा, देखें वीडियो

मुंबई, 20 जुलाई। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात को अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण के केस में बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी ने जहां फिल्म उद्योग को झकझोर कर रख दिया, वहीं इसी मामले में जमानत पर रिहा अभिनेत्री गहना वशिष्ठ भी एक बार फिर जबरदस्‍त चर्चा में आ चुकी हैं। पोर्नोग्राफी से मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ जो पांच महीने की भायखाना जेल से जमानत पर रिहा हुई थी उन्‍होंने वीडियो जारी कर राज कुंद्रा पर लगे आरोपों को झूठा बताया है और उन वीडियो की सच्‍चाई बयां की है।

गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट मामले में गिरफ्तार किया गया था

गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट मामले में गिरफ्तार किया गया था

बता दें राज कुंद्रा से पहले वेब सीरीज 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट मामले में गिरफ्तार किया गया था। वो 5 महीने तक भायखला जेल में ही थीं, जिसके बाद वो जेल में ही बीमार पड़ गईं और उन्हें जमानत मिल गई। जिसके बाद से वो जमानत पर बाहर हैं। इंस्टाग्राम पर गहना वशिष्ठ उर्फ ​​वंदना तिवारी ने एक वीडियो में कुंद्रा से जुड़े केनरिन प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाए गए वीडियो की असलियत बयां की है।

 गहना ने किया दावा वो पोर्न नहीं सामान्य इरोटिका वीडियो हैं

गहना ने किया दावा वो पोर्न नहीं सामान्य इरोटिका वीडियो हैं

गहना वशिष्ठ ने इस वीडियो कहा "मैंने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बारे में सुना। वो कोई अश्लील वीडियो नहीं बना रहे है, वे सामान्य इरोटिका वीडियो हैं, जैसे एकता कपूर की गंदी बात वाला वीडियो है । मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि पहले इन वीडियो को देखें और फिर निर्णय लें। एक भी वीडियो पोर्न कैटेगरी में नहीं है। मेरा मानना ​​है कि लोग काफी समझदार हैं और वयस्क हैं जो पोर्न और इरोटिका के बीच अंतर कर सकते हैं।

गहना ने कहा मुट्ठी भर लोगों को उठा कर टॉरगेट किया जा रहा है

इसके साथ ही पूनम पाण्‍डेय में मुंबई पुलिस को देश की बेस्‍ट पुलिस बताते हुए कहा कि मुझे मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है कि वे कोई अन्याय नहीं करेंगे। किसी भी वीडियो को पोर्न नहीं कहा जा सकता, यह केवल बोल्ड कंटेंट है। कई फिल्मों में ऐसा कंटेंट होता है लेकिन कुछ ही लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। एक्‍ट्रेस ने कहा मुट्ठी भर लोगों को उठा कर टॉरगेट किया जा रहा है। प्‍लीज इरोटिका को पॉर्न वीडियो से मिक्‍स न किया जाए।

गहना के प्रचारक ने भी एक बयान जारी किया

गहना के प्रचारक ने भी एक बयान जारी किया

गहना के प्रचारक ने भी एक बयान जारी किया जिसमें लिखा था, "कानून अपना काम करेगा। हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें पोर्न को इरोटिका या बोल्ड कंटेंट के साथ में नहीं मिलाना चाहिए। हमने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस दुनिया की सबसे अच्छी फोर्स है। अदालतें अंततः सुनवाई के दौरान तय करेंगी कि असली अपराधी कौन हैं और गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से किनका इस्तेमाल दूसरों ने किया था।"

https://hindi.oneindia.com/photos/if-shilpa-shetty-husband-raj-kundra-is-proved-guilty-then-he-can-be-sentenced-to-so-many-years-oi64911.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+