'रा वन' फिल्म के प्रोड्यूसर की बेटी हुई कोरोना वायरस से संक्रमित, नौ अन्य लोगों पर भी निगरानी

मुंबई। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब खबर आई है कि 'रा वन' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों के निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। शजा 31 साल की हैं और उन्हें नानावती अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। ये जानकारी एक अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, मोरानी मुंबई के जुहू में रहते हैं। अब नगर निगम जल्द ही उनके घर को सैनिटाइज करेगा।

bollywood news, bollywood, karim morani, film producer, shaza morani, coronavirus test positive, coronavirus, covid-19, बॉलीवुड, बॉलीवुड न्यूज, फिल्म प्रोड्यूसर, करीम मोरानी, शजा मोरानी, कोरोना वायरस संक्रमित, कोरोना वायरस, कोविड-19

इस मामले में बीएमसी कॉर्पोरेटर रेणु हंसराज ने बताया कि पूरे घर को लॉकडाउन कर दिया गया है। बिल्डिंग में कुल नौ लोग रहते हैं। इन सभी की जांच कराई जाएगा। ये जुहू का पहला ऐसा मामला है। मोरानी परिवार जमनाबाई नरसी स्कूल के पास रहता है। वहीं करीम मोरानी ने वेबसाइट को टेक्सट भी भेजा है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को लेकर जरूरी जानकारी दी है।

करीम मोरानी ने कहा है, 'मेरी बेटी विदेश से आए किसी व्यक्ति के संपर्क में नहीं थी। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ये मेरा कर्तव्य है कि हर उस व्यक्ति को मैं ये बता दूं जो उसके संपर्क में आया है। वो जांच करवा लें। हमने उसे नानावती अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसे आइसोलेशन में रखा गया है।' बता दें करीम मोरानी की गिनती बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं में होती है। अभिनेता शाहरुख खान उनके काफी अच्छे दोस्त हैं।

मोरानी ने शाहरुख की कई फिल्मों को प्रड्यूस भी किया है। जिनमें साल 2015 में आई फिल्म 'दिलवाले' भी शामिल है। मोरानी की दो बेटी हैं, जोया और शजा। उनकी बड़ी बेटी जोया है, जो एक अभिनेत्री हैं। वहीं उनकी छोटी बोटी शजा है। भारत में अब संक्रमण के मामले 4067 से ज्यादा हो गए हैं। महाराष्ट्र में 690 मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कुल मौतों की संख्या 109 हो गई है, कोरोना वायरस को देखते हुए इस समय देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन लगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+