ड्रग्स कनेक्शन: सारा, श्रद्धा के बाद अब दीपिका पादुकोण से जुड़े तार, सामने आई Whatsapp चैट

नई दिल्ली। Bollywood Drug Connection, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नेशनल नारकोटिक्स ब्यूरो( NCB) अब बॉलीवुड में ड्रग्स नेक्सस की जांच में जुट गई है। सुशांत मामले में ड्रग्स लिंक की जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती के कई ऐसे खुलासे किए जिसके बाद अब बॉलीवुड के बड़े नाम सामने आ रहे हैं। सारा अली खान( Sara Ali Khan), श्रद्धा कपूर( Shraddha Kapoor), रकुल प्रीत सिंह के बाद अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) का नाम सामने आया है। एनसीबी को दीपिका और जया साहा की मैनेजर करिश्मा का एक चैट हाथ लगा है, जिसके बाद अब ड्रग्स कनेक्शन के तार दीपिका पादुकोण से भी जुड़ते जा रहे हैं।

Recommended Video

    Rhea Drugs Case: Deepika Padukone की भी Drug Chat आई सामने!, क्या है चैट में? | वनइंडिया हिंदी
    ड्रग्स कनेक्शन में एक और नया नाम

    ड्रग्स कनेक्शन में एक और नया नाम

    टीवी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक जया साहा की मैनेजर करिश्मा और दीपिका पादुकोण के बीच ड्रग्स को लेकर चैटिंग हुई थी। आपको बता दें कि जया साहा सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर थीं, जिससे NCB ने सोमवार को 4 घंटे तक लंबी पूछताछ की। इसी पूछताछ के दौरान Whatsapp चैट के जरिए बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है। बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन मामले में कथित तौर पर कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है, जिसमें श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान के नाम के बाद अब दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हो गया है।

     व्हाट्सऐप चैट के जरिए खुलासा

    व्हाट्सऐप चैट के जरिए खुलासा

    टीवी चैनल टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक एनसीबी को दीपिका और जया साहा की मैनेजर करिश्मा के बीच का चैट मिला है। इस चैट में डी( D) और के( K) के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत हो रही है। चैनल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि D दीपिका पादुकोण हैं और K जया की मैनेजर करिश्मा। दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर चैटिंग हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस व्हाट्सऐप चैट में डी की ओर से पूछा जा रहा है कि क्या तुम्हारे पास माल है? जिसके जवाब में के ने लिखा है कि है, लेकिन घर पर है और मैं बांद्रा में हूं। K ने किसी अमित के जरिए भिजवाने की बात कही है। जिसके जवाब में D ने लिखा है कि हां, प्लीज। वहीं D ने सवाल करते हुए लिखा है कि हैश है ना?

     श्रद्धा कपूर के साथ जया की व्हाट्सऐप चैट

    श्रद्धा कपूर के साथ जया की व्हाट्सऐप चैट

    इससे पहले एनबीटी को जया साहा और श्रद्धा कपूर के बीच की व्हाट्सऐप चैट के रिकॉर्ड मिले, जिसमें श्रद्धा सीबीडी ऑयल मांगती हुई । बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन के सामने आने के बाद NCB ने एकत बार फिर से मंगलवार को जया साहा, उनकी मैनेजर करिश्मा और सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी को पूछताछ के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि एनबीसी इन्हें आमने-सामने बिठा कर पूछताछ कर सकती है।

     बॉलीवुड के कई बड़े लोगों से जुड़े जया साहा के तार

    बॉलीवुड के कई बड़े लोगों से जुड़े जया साहा के तार

    बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन मामले में जया साहा एक बड़ा नाम बनकर उभर रही है। जया के तार बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटिज से जुड़े थे। जया के व्हाट्सएप ग्रुप में कई बड़े बॉलीवुड सितारों के नाम हैं। एनसीबी जया से लगातार पूछताछ कर रही है। एनसीबी ने जया के मोबाइल से रिट्रीव किए गए डेटा से कई बड़ी जानकारी हासिल की है। एनसीबी इस बात की जांच में जुटी है कि जया साहा बॉलीवुड के किन-किन सितारों को ड्रग्स मुहैया कराती थी। उसके पास ये ड्रग्स कहां से आते थे?

     जया ने रिया चक्रवर्ती को दी थी सलाह

    जया ने रिया चक्रवर्ती को दी थी सलाह

    एनसीबी के सामने पूछताछ के दौरान रकिया चक्रवर्ती और जया साहा का एक चैट भी सामने आया है, जिसमें 25 नवंबर 2019 को दोनों के बीच सीबीडी ऑयल को लेकर बातचीत हुई। जया ने इस चैट में रिया को सलाह दी कि वो सुशांत को पानी, चाय जूस में सीबीडी ऑयल की 4 बूंदें डालकर दे। आपको बता दें कि रिया ने एनसीबी की पूछताछ में बॉलीवुड के 25 सेलिब्रिटीज के नाम लिए हैं। एनसीबी अब उनसे भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+