सनी देओल के बेटे राजवीर इस फिल्‍म से करने जा रहे डेब्यू, दादा धमेंद्र ने लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट

मुंबई: हिंदी सिनेमा में एक और स्‍टार किड एंट्री करने को तैयार है। सिनेमा की दुनिया में अपनी पारी शुरू करने वाले ये स्‍टार किड हैं सनी देओल के छोटे बेटे और बॉलीवुड के वेटरन एक्‍टर धमेंद के पोते राजवीर देओल। राजवीर देओल की डेब्यू फिल्‍म जल्‍द आने वाली है। दादा धमेंद्र ने पोते राजवीर देओल की बॉलीवुड डेब्यू फिल्‍म का ऐलान सोशल मीडिया पर करते हुए एक इमोशनल पोस्‍ट लिखी है।

Recommended Video

    Dharmendra के छोटे पोते Rajveer Deol की बॉलीवुड में होगी एंट्री, दादा ने किया एलान |वनइंडिया हिंदी
    राजवीर देओल की डेब्यू फिल्‍म से अविनाश बड़जात्‍या भी कर रहे करियर की शुरूआत

    राजवीर देओल की डेब्यू फिल्‍म से अविनाश बड़जात्‍या भी कर रहे करियर की शुरूआत

    राजवीर देओल की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर पूरा देओल परिवार काफी उत्साहित है लेकिन अपने पोते को लेकर देओल परिवार ने अपने खानदान की पुरानी परंपरा को तोड़ा है। राजवीर को लांच राजश्री प्रोडक्शंस एक लव स्‍टोरी फिल्‍म से कर रहा है। इस फिल्‍म की एक और खास बात ये है कि इसी फिल्‍म से सूरज बड़जात्‍या के छोटे बेटे अविनाश बड़जात्‍या भी हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक एंट्री कर रहे हैं। डेब्यूरेंट डायरेक्‍टर अविनाश ने इस फिल्‍म की पटकथा भी लिखी है।

    दादा धमेंद्र ने लिखा ये इमोशनल पोस्‍ट

    दादा धमेंद्र ने लिखा ये इमोशनल पोस्‍ट

    बॉलीवुड एक्‍टर धमेंद्र ने इस खुशी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पोते की डेब्यू फिल्‍म का ऐलान किया है। उन्‍होंने लिखा डेब्यूटेंट डायरेक्‍टर अविनाश बड़जात्‍या के साथ अपने पोते राजवीर देओल का सिनेमा की दुनिया से परिचय करवा रहा हूं। आप सभी से प्रार्थना है कि इन दोनों बच्‍चों को प्‍यार और स्‍नेह प्रदान करें। शुभकामनाएं एवं दुआएं।

    सनी, बॉबी देओल ने राजवीर की बॉलीवुड में एंट्री पर जताई खुशी

    सनी, बॉबी देओल ने राजवीर की बॉलीवुड में एंट्री पर जताई खुशी

    वहीं सनी देओल ने अपने छोटे बेटे राजवीर देओल के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। सनी पाजी ने लिखा मेरा बेटा राजवीर एक्‍टर के तौर पर अपनी जर्नी शुरू करने जा रहा है। राजश्री प्रोडक्‍शन ने राजवीर और अविनाश बड़जात्‍या के साथ मॉर्डन लव स्‍टोरी बनाने का ऐलान किया है। ये एक खूबसूरत जर्नी की शुरूआत है और उनके उज्जवल भविष्‍य की कामना करता हूं। चाचा बॉबी देओल ने छोटे भतीजे राजवीर के हिंदी सिनेमा में एंट्री करने पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। उन्‍होंने राजवीर और अविनाश का स्‍वागत किया और लिखा ये अपने सपने को साकार करने के रास्ते पर ..। आगे एक खूबसूरत यात्रा की प्रतीक्षा है। इसके साथ ही राजवीर के बड़े भाई ने भी सफलता के के लिए शुभकामनाएं दी है।

    देओल परिवार की टूट गई ये पुरानी परंपरा

    बता दें देओल परिवार ने इससे पहले सभी को अपने होम प्रोडक्शन पर लांच किया लेकिन इस बार पहली बार बाहर के बैनर पर अपने परिवार के सदस्‍य को बाहर के बैनर लॉन्च कर रहा है। बड़े बेटे करण देओल को सनी देओल ने लॉन्च किया था और उनकी डेब्यू फ़िल्म पल पल दिल के पास का निर्देशन किया था। बड़े बेटे सनी देओल की पहली फिल्‍म बेताब के निर्माता भी धर्मेंद्र ही थे। छोटे बेटे बॉबी देओल की डेब्यू फ़िल्म बरसात भी धमेंद्र ने बनाई थी। लेकिन एक्‍टर धमेंद्र ने अपनी तीसरी पीढ़ी के राजवीर देओल के लिए पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है।

    तो राजश्री के प्रेम बनेंगे राजवीर देओल?

    तो राजश्री के प्रेम बनेंगे राजवीर देओल?

    बता दें राजश्री प्रोडक्‍शन के सूजर बड़जात्‍या ने अपनी पहली डेब्यू फिल्‍म में मैंने प्‍यार किया बनाई थी और जो सलमान खान की भी डेब्यू फिल्‍म थी और वो भी लव स्‍टोरी थी जो बॉक्‍स आफिस पर सुपर डूपर हिट हुई थी। यही कारण है कि सूरज बड़जात्‍या के बेटे अविनाश की भी ये पहली डेब्यू फिल्‍म है जो लव स्‍टोरी है जिसका वो निर्देशन करने जा रहे हैं।

    https://hindi.oneindia.com/photos/sezal-sharma-super-hot-pictures-60535.htmlबाथटब में नहाती सेजल शर्मा की सुपर हॉट तस्वीरें वायरल
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+