राजस्थान के सवाई भाट की फैन हैं बिग बी की नातिन, नव्या चाहती हैं बने Indian Idol 12 का विनर

मुंबई, जून 08: टीवी का लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' इन दिनों काफी कंट्रोवर्सी में रहा है। शो को लेकर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के बयान के बाद इंडियन आइडल विनर रहे चुके अभिजीत सावंत और सिंगर सुनिधि चौहान समेत कई लोग की शो के मेकर्स को आलोचना झेलनी पड़ी। इस बीच अब बार फिर शो चर्चाओं में और उसका कारण है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा।

बिग बी नातिन भी शो को करतीं हैं फॉलो

बिग बी नातिन भी शो को करतीं हैं फॉलो

इंडियन आइडल 12 ने पिछले कुछ दिनों में लोगों का काफी ध्यान अपनी ओर खींचा है। सिंगिंग रियलिटी शो के टैलेंटेड सिंगर आज सभी के बीच काफी लोकप्रिय है। शो की शुरुआत से ही लोगों अपने-अपने पसंदीदा सिंगर को जीताने की इच्छा रखते हैं। इस बीच हैरानी की बात यह है कि इस शो को अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी फॉलो करती हैं। स्टार किड शो के 12वें सीजन का काफी अच्छे से फॉलो कर रही है और उसका कारण है राजस्थान का कंटेस्टेंट्स सिंगर सवाई भाट।

नव्या का फेवरेट कंटेस्टेंट सवाई भाट

नव्या का फेवरेट कंटेस्टेंट सवाई भाट

'इंडियन आइडल 12' और इसके कंटेस्टेंट्स के फैंस के बीच अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी अपना फेवरेट प्रतियोगी के बारे में बताया। नव्या ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इंडियन आइडल 12 के प्रतियोगी सवाई भाट की स्टेज पर परफॉर्म देती हुई एक तस्वीर शेयर की, जिसमें सिंगर उदित नारायण उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रतियोगी के लिए चीयर किया और पिछले एपिसोड का एक स्क्रीनग्रैब साझा किया, जिसमें सिंगर उदित नारायण और अभिजीत भट्टाचार्जी स्पेशल गेस्ट के रूप में स्टेज पर मौजूद थे।

सवाई भाट की बहुत बड़ी फैन नव्या

सवाई भाट की बहुत बड़ी फैन नव्या

नव्या नंदा के इस पोस्ट के बाद ऐसा लग रहा है कि नव्या को शो देखना पसंद है और वो सवाई भाट की बहुत बड़ी फैन भी है। साथ ही वह सवाई भाट को इंडियन आइडल 12 का विनर घोषित करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि राजस्थान के नागौर से ताल्लुक रखने वाले सवाई भाट सिंगिंग रियलिटी शो के इस सीजन के सबसे ज्यादा सराहना पाने वाले प्रतियोगियों में से एक हैं। उन्होंने शो से बड़े पैमाने पर फैन फॉलोइंग हासिल की है। साथ ही जजों और गेस्ट की तरफ से अपनी सुरीली आवाज के लिए काफी तारीफ बटोरी है।

गरीब परिवार से हैं सवाई भाट

गरीब परिवार से हैं सवाई भाट

आपको बता दें कि इंडियन आइडल 12 के ऑडिशन के बाद से ही सवाई भाट सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गए थे, उनकी वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल हुई थी। राजस्थान के नागौर में रहने वाले सवाई भाट कंटेस्टेंट के रूप में चुने गए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने ऑडिशन के बताया गया था कि उनको अनजान लोगों ने यहां तक पहुंचाया है। वो गलियों और सड़कों पर 'कठपुतली का खेल' दिखाकर अपने परिवार का पेट भरा करते थे। इतना ही नहीं उनका परिवार काफी गरीबी में जी रहा है और पूरा परिवार एक तंबू के बीच गुजर बसर कर रहा है, लेकिन आज अपनी आवाज का जादू बिखेरने के बाद सवाई भाट के देश में लाखों फैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+