आलिया पर भड़कीं कंगना की बहन, बोलीं- 'मां-बाप ने जिहादी पॉलिटिक्स की पूरी ट्रेनिंग दी है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगान रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों से पंगे लेती रहती हैं। कभी करण जौहर, कभी दीपिका पादुकोण तो कभी कोई अन्य सेलेब। हमेशा ही रंगोली के निशाने पर कोई ना कोई होता है। इस बार उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट पर निशाना साधा है। दरअसल आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का Filmfare Awards 2020 दिया गया है, जिससे रंगोली खफा हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि आलिया को उनके मां-बाप ने जिहादी पॉलिटिक्स की ट्रेनिंग दी है।

'देश और राष्ट्रवाद जाए भाड़ में'

'देश और राष्ट्रवाद जाए भाड़ में'

फिल्मफेयर अवॉर्ड के ऐलान होने के बाद रंगोली ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है, 'आलिया जी ने राजी में एक मुस्लिम जासूस का किरदार निभाया जो पाकिस्तान जाती है, गर्भवती होती है और रोने लगती है। मुझे घर वापस जाना है, देश और राष्ट्रवाद जाए भाड़ में, बॉलीवुड लिब्रेंडस को मिल गई, उनकी सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री...'

'गंगू बाई एक वेश्या थीं'

'गंगू बाई एक वेश्या थीं'

रंगोली ने आगे लिखा, 'गली ब्वॉय में आलिया ने एक बुर्के वाली का किरदार निभाया, उतना ही काफी था लिब्रेंडस को उनकी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री इस साल मिल गई, अब आलिया जी एक पिंप प्ले कर रही हैं, हुसैन जाइदी की किताब गंगू के मुताबिक गंगू बाई एक वेश्या थीं।'

'वो नेहरू की भी दोस्त थी'

'वो नेहरू की भी दोस्त थी'

रंगोली आगे लिखती हैं, 'मगर जब उसकी उम्र हो गई तो गैंगस्टर को लड़कियां स्पलाई करती थी, कहते हैं वो नेहरू की भी दोस्त थी, तो ये तो अगली साल की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बॉलीवुड को मिल गई।' बता दें आलिया भट्ट संजय लीला भंसानी की फिल्म गंगू बाई में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

'मां शीला प्ले करेंगी'

'मां शीला प्ले करेंगी'

रंगोली यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा, 'अब आलिया जी मां शीला प्ले करेंगी, जो आर्म्ड कल्ट की मास्टरमाइंड थी, जिसने हर धर्म की धज्जियां उड़ा दीं और ओर्गीज को मशहूर किया, तो ये तो बॉलीवुड लिब्रेडस का वेट ड्रीम है... इसका मतलब ये अवॉर्ड बुक हो गया।'

'जिहादी पॉलिटिक्स में पूरी ट्रेनिंग दी'

रंगोली ने आलिया के अलावा उनके माता-पिता पर भी निशाना साधा और कहा, 'मां-बाप ने एक्टिंग चाहे ना सिखाई हो मगर जिहादी पॉलिटिक्स में पूरी ट्रेनिंग दी है, मगर अब अनन्या जी भी आ गई हैं, तो हो सकता है कॉम्पिटीशन बढ़ जाए।' बता दें चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+