'छोटी कंगना' ने इंटरनेट पर मचाई धूम, खुद कंगना रनौत ने पूछा-तू पढ़ाई भी करती है या...

नई दिल्ली, जुलाई 10: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कंगना रनौत की कई अदाएं फैंस को खूब पसंद आती हैं। इन्हीं फैंस में एक छोटी फैन है जो खुद को छोटी कंगना बताती है। छोटी कंगना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नौ साल की फैन उन्हें हूबहू कॉपी करती है, उनके जैसे कपड़े पहनती है और तो और उनकी फिल्मों के सीन्स की भी नकल उतारती है।

नन्ही फैन का टैलंट देखकर आप हैरान रह जाएंगे

नन्ही फैन का टैलंट देखकर आप हैरान रह जाएंगे

दरअसल इंस्टाग्राम पर छोटी कंगना के नाम से एक अकाउंट है। इस नन्ही फैन का नाम सुमन पुरी है। इस अकाउंट पर कंगना की नकल करते हुए ये बच्ची लगातार वीडियो शेयर करती रहती है। अब छोटी कंगना सोशल मीडिया पर छाई हुई है और लोग उसकी पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस नन्ही फैन का टैलंट देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह बच्ची कंगना की ही तरह दिखती है, घूंघराले बालों के साथ इसके एक्सप्रेशन कई बार कंगना को भी फेल कर दे।

जानें कौन है ये बच्ची जिसकी खुद कंगना ने की तारीफ

जानें कौन है ये बच्ची जिसकी खुद कंगना ने की तारीफ

तो वहीं अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी अपनी छोटी फैन के वीडियो पर कमेंट किया है। नन्ही फैन की अदाओं को देखकर कंगना रनौत काफी इंप्रेस हो गईं हैं। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस छोटी कंगना की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'ओए छोटी तू पढ़ाई भी करती है या सारा दिन यही सब? छोटी कंगना से अभिनेत्री मुलाकात भी कर चुकी हैं और इस बात की जानकारी भी फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी है।

लोग छोटी कंगना के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं

लोग छोटी कंगना के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं

लोग छोटी कंगना के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, रोज वीडियो शेयर किया करो बहुत अच्छी होती है। तो वहीं अन्य एक ने लिखा, तुम बहुत क्यूट हो और एकदम कंगना की तरह ही हो। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना के पास कई मूवीज हैं। इनमें 'तेजस', 'थलाइवी', 'धाकड़', 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' और इंदिरा गांधी की बायोपिक भी शामिल है। फिलहाल कंगना बुडापेस्ट में अपकमिंग मूवी की शूटिंग कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+