घर का बढ़ा हुआ बिजली बिल देखकर हैरान हुए ये एक्टर्स, ट्विटर पर निकाला गुस्सा

मुंबई। कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के बाद से लोग घर पर ही अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। केवल जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। लेकिन इस बीच बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं, जो अधिक बिजली का बिल आने से काफी परेशान हो गए हैं। इसे लेकर इन स्टार्स ने ट्वीट कर नाराजगी जताई है। अधिक बिजली के बिल से अभिनेत्री तापसी पन्नू के अलावा रेणुका शहाणे, डीनो मोरिया सहित कई एक्टर्स परेशान हुए हैं। सभी ने इसे लेकर ट्वीट किया है। बता दें कई बार बिजली का बिल अधिक बिजली के इस्तेमाल के कारण बढ़ा हुआ आता है, तो कई बार गलती से भी आ जाता है।

Recommended Video

    Taapsee और Renuka को लगा Electricity Bill का झटका, मंत्री Nitin Raut ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    तापसी ने स्क्रीनशॉट किया शेयर

    तापसी ने स्क्रीनशॉट किया शेयर

    तापसी पन्नू ने अपने बिजली बिल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'लॉकडाउन लगे तीन महीने हो गए हैं और मैं सोच रही हूं कि मैंने ऐसे कौन से उपकरण खरीद या इस्तेमाल कर लिए हैं। जिसके कारण बीते महीने इतना बढ़ा हुआ बिजली का बिल आया है। आप किस तरह से हमसे बिल का चार्ज कर रहे हैं?' तापसी ने आगे कहा, 'ये बिल उस घर का है, जहां कोई नहीं रहता। केवल हफ्ते में एक दिन साफ-सफाई के लिए इसे खोला जाता है। मुझे अब चिंता हो रही है कि अगर कोई वास्तव में अपार्टमेंट में रह रहा हो और आपने हमें वास्तविकता बताने में मदद की है।' तापसी की इस शिकायत के बाद अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) की ओर से जो जवाब आया वो भी अभिनेत्री ने शेयर किया है।

    रेणुका शहाणे का भी बढ़ा हुआ आया बिल

    रेणुका शहाणे का भी बढ़ा हुआ आया बिल

    वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रेणुका शहाणे भी अपना बिजली का बिल देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने भी इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मेरा बिजली का बिल 9 मई को 5510 रुपये आया। जून में 29,700 रुपये आया। जिसमें आपने मई और जून दोनों महीने का बिल जोड़ दिया है, लेकिन मई महीने का बिल 18080 रुपये है। कैसे मेरा बिल 5510 रुपये से बढ़कर 18080 रुपये हो गया है।' रेणुका का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    कॉमेडियन वीर दास भी बिल देख हुए हैरान

    कॉमेडियन वीर दास भी बिल देख हुए हैरान

    वहीं कॉमेडियन वीर दास ने भी बिजली के बढ़े बिल पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए ट्विटर पर लोगों से पूछा है कि क्या मुंबई में किसी और का भी बिजली का बिल तीन गुना बढ़कर आया है। इसपर अभिनेत्री श्रुति सेठ और काम्या पंजाबी ने सहमति जताई है। उन्होंने कहा है कि हां बिजली का बिल बढ़कर आया है। इसके अलावा डीनो मोरिया ने वीर दास के ट्वीट रीट्वीट कर कहा, 'मैं भी इसे लेकर ट्वीट करने जा रहा था। सच में झटका लगा है। बिजली का ज्यादा इस्तेमाल नहीं लेकिन बिल।' इसके अलावा अमायरा दस्तूर ने भी कहा कि जितना बिल मैं आमतौर पर देती हूं, उससे भी डबल आया है। जबकि मैं तीन महीने से अपने फ्लैट पर नहीं हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+