अक्षय कुमार और सलमान खान दुनिया के सबसे कमाऊ एक्टर्स में शामिल, एक साल में की बंपर कमाई

बॉलीवुड एक्टर्स अक्षय कुमार और सलमान खान दुनिया के सबसे कमाऊ एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। प्रतिष्ठित बिजसनेस फोर्ब्स ने साल 2018 के दुनिया के सबसे कमाऊ एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी है।

Akshay Kumar, Salman Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर्स अक्षय कुमार और सलमान खान दुनिया के सबसे कमाऊ एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। प्रतिष्ठित बिजसनेस फोर्ब्स ने साल 2018 के दुनिया के सबसे कमाऊ एक्टर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में टॉप 10 में बॉलीवुड से केवल दो ही एक्टर्स शामिल हैं, और वो हैं अक्षय कुमार और सलमान खान। अक्षय और सलमान दोनों की पिछले कुछ समय से फिल्में बड़े पर्दे पर सुपरहिट जा रही हैं। अक्षय की जहां पिछले एक साल में 2 अरब 83 करोड़ रही, तो वहीं सलमान ने 2 अरब 69 करोड़ कमाए।

अक्षय कुमार की सभी फिल्में रही हिट

अक्षय कुमार की सभी फिल्में रही हिट

फोर्ब्स की साल 2018 की सबसे कमाऊ एक्टर्स की लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सलमान खान ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे अक्षय कुमार इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। अक्षय की कमाई पिछले एक साल में 2,83,64,17,500 रुपये (40.5 मिलियन डॉलर) रही है। अक्षय की पिछले एक साल में तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और तीनों ही हिट रहीं। 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'पैड मैन' और हाल ही में स्वतंत्रा दिवस पर रिलीज हुई 'गोल्ड' को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

लिस्ट में सातवें नंबर पर सलमान

लिस्ट में सातवें नंबर पर सलमान

जहां अक्षय ने सातवें नंबर पर जगह बनाई, तो वहीं सलमान खान इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। सलमान ने पिछले एक साल में 2,69,63,47,500 रुपये (38.5 मिलियन डॉलर) की कमाई की। सलमान की पिछले साल क्रिसमस पर रिलीज हुई 'टाइगर जिंदा है' और इस साल ईद के मौके पर आई 'रेस 3' ब्लॉकबस्टर रहीं थीं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर नए रिकॉर्ड कायम किए थे। अक्षय और सलमान का नाम फोर्ब्स के टॉप 100 एंटरटेनर्स की लिस्ट में भी शामिल था।

जॉर्ज क्लूनी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर

जॉर्ज क्लूनी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिकी हार्टथ्रॉब और मशहूर एक्टर जॉर्ज क्लूनी हैं। जॉर्ज क्लूनी ने पिछले एक साल में 239 मिलियन डॉलर की कमाई की। इसके बाद ड्वेन जॉनसन (124 मिलियन डॉलर), रॉबर्ट डाउनी जूनियर (81मिलियन डॉलर), क्रिस हेम्सवर्थ (64.5 मिलियन डॉलर), जैकी चैन (45.5 मिलियन डॉलर), विल स्मिथ (42 मिलियन डॉलर), अक्षय कुमार (40.5 मिलियन डॉलर), एडम सैंड्लर (39.5 मिलियन डॉलर), सलमान खान (38.5 मिलियन डॉलर) और क्रिस ईवान्स (34 मिलियन डॉलर) हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+