ऋषि कपूर ने शेयर किया मजेदार VIDEO, कैसे चोर की स्‍कूटी उड़ा ले गई महिला

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्‍टिव रहते हैं। वो अकसर वीडियो या ट्वीट कर हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। हाल ही में ऋषि कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। उनके द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर महिला का बैग छीनने की कोशिश करता है, तभी महिला अपना बैग दूर फेंक देती है। चोर यह देखकर महिला के बैग की पीछे भागता है। महिला मौका पाकर चोर की स्कूटी उड़ा ले गई और चोर सिर पीटता रहता है। ऋषि कपूर ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

वीडियो शेयर कर ऋषि कपूर ने लिखी ये बात

वीडियो शेयर कर ऋषि कपूर ने लिखी ये बात

ऋषि कपूर ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है 'चोर हो तो ऐसा। हालांकि यह बनाया गया है पर फनी है'। ऋषि कपूर ने इस वीडियो को शेयर कर यह बताने की भी कोशिश है कि यह वीडियो खुद से बनाया गया है पर यह काफी फनी है। ऋषि कपूर द्वारा शेयर किए इस वीडियो को कुछ ही घंटे में ट्विटर पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे ऋषि कपूर

आपको बता दें कि ऋषि कपूर 2018 से ही अपनी बीमारी के कारण न्यूयॉर्क में रह रहे थे। हालांकि, अब वह कैंसर की बीमारी से लगभग पूरी तरह ठीक हो गए हैं और बीते दिनों ही भारत लौट आए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि आलिया भट्ट उनकी वापसी की खुशी में पार्टी की तैयारी कर रही हैं। कहा जा रहा था कि आलिया भट्ट अपने डैड-फिल्ममेकर महेश भट्ट के घर पर ऋषि कपूर के लिए पार्टी होस्ट करना चाहती हैं।

हाल ही में अपनी नतिनी का वीडियो किया था शेयर

हाल ही में अपनी नतिनी का वीडियो किया था शेयर

अभी कुछ दिन पहले ऋषि कपूर ने वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो उनकी नातिन समारा सहानी का है। इस वीडियो में उनकी नातिन बड़े ही क्यूट स्टाइल में दिल्ली के मच्छरों को लेकर अपनी परेशानी बता रही हैं। वीडियो में समारा बोल रही हैं- 'दिल्ली के मुख्यमंत्री बोले हम डेंगू हरा रहे हैं। नहीं हरा रहे हैं देखो मेरी स्किन पर कितना लाल हो रहा है। नहीं हरा रहे हैं। रेडियो में साफ-साफ बोले डेंगू , मलेरिया हरा रहे हैं। दिल्ली में लाखों मच्छर हैं। क्या डेंगू बहुत पावरफुल हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+