एक्टर रणदीप हुड्डा ने मायावती पर किया 'सेक्सिस्ट' जोक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

मुंबई, मई 26: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की पुरानी क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस क्लिप में रणदीप हुड्डा उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती एक सेक्सिस्ट और जातिसूचक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी आलोचना हो रही है। हालांकि इस क्लिप को लेकर अभी तक एक्टर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Recommended Video

    UP: शिक्षकों की मौत पर घमासान, Akhilesh Yadav और Mayawati ने Yogi Govt को घेरा | वनइंडिया हिंदी

    ये था वो भद्दा जोक

    ये था वो भद्दा जोक

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में एक चैट शो में रणदीप हुड्डा करते दिख रहे हैं कि, वह एक 'डर्टी जोक' सुनाएंगे। इसके बाद रणदीप कहते हैं, 'मिस मायावती 2 बच्चों के साथ गली में जा रही थीं। वहां खड़े एक व्यक्ति ने उनसे पूछा- क्या ये दोनों बच्चे जुड़वां हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा- नहीं, यह 4 साल का है और वह 8 साल का है। इसके बाद उस आदमी ने कहा- मुझे विश्वास नहीं होता कि कोई आदमी वहां दो बार भी जा सकता है।

    रणदीप हुड्डा की हो रही है आलोचना

    रणदीप हुड्डा की हो रही है आलोचना

    रणदीप का यह वीडियो आने के बाद लोगों के बीच काफी रोष देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद रणदीप हुड्डा से माफी की मांग की है। वीडियो को लेकर सीपीआईएमएल नेता और कार्यकर्ता कविता कृष्णन ने लिखा कि, रणदीप हुड्डा ये मजाक नहीं है, आपने देखा कि, कोई पुरुष राजनेता की बदसूरती को लेकर मजाक उड़ाता है। आप वही कर रहे हैं जो जातिवादी, स्त्री द्वेषी, और जो महिलाओं का सामना करने डरते हैं।
    पानी में योगा करने वालीं आईएएस नेहा शर्मा ने शेयर की IAS Swati Meena की होटल वाली फेक स्टोरी

    इससे पहले कॉमीडियन अबीश मैथ्यू ने की दी विवादित टिप्पणी

    इससे पहले कॉमीडियन अबीश मैथ्यू ने की दी विवादित टिप्पणी

    सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने यूएनईपी (यूएन पर्यावरण कार्यक्रम) से रणदीप हुड्डा की बॉन कन्वेंशन के राजदूत के रूप में उनकी नियुक्ति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा, जो प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण से संबंधित है। कुछ दिनों पहले कॉमीडियन अबीश मैथ्यू ने अपने एक पुराने ट्वीट के लिए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा मायावती से माफी मांगी थी। उस ट्वीट में मैथ्यू ने मायावती के बारे में अपमानजनक बातें लिखी थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+