फरहान अख्तर ने तंग आकर लगाई ट्रोलर्स की क्लास, यूजर से बोले- पता दे तेरा...
मंबई, 27 अप्रैल। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया है। 1 मई, 2021 से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन की डोज दी जाएगी। महामारी के फैले प्रकोप के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत की घोषणा कर आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। इस पर बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने ट्वीट कर सवाल उठाया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ही ट्रोल करने लगे।

फरहान ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास
पहले आपको बताते हैं कि फरहान अख्तर ने कोविशील्ड की कीमत को लेकर क्या ट्वीट किया था। 'भाग मिल्खा भाग' फेम एक्टर ने न्यूज पेपर की एक कटिंग शेयर करते हुए लिखा, 'यह कहने के बाद भी कि आप 150 रुपए प्रति डोज पर भी प्रॉफिट कमा रहे थे, अब हम पूछेंगे कि इसके लिए हम कई देशों से ज्यादा भुगतान करेंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कृप्या बताएंगे क्यों?' फरहान के इस ट्वीट की कई यूजर्स ने सराहना की तो वहीं कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

अपना मुंह धोइए..
फरहान ने इसके बाद सरकार द्वारा वैक्सीन की कीमतों पर सवाल उठाए जाने पर ट्वीट किया जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को भी मुंह तोड़ जवाब दिया। फरहान ने लिखा, 'अरे देखो मेरे प्यारे ट्रोलर्स, सरकार भी वैक्सीन के दाम घटाने के लिए पूछ रही है। उम्मीद है कि जो प्रतिक्रिया आप मुझे दे रहे थे उसी प्रकार आप सभी उनका (सरकार) भी TL अर्थ व्यवस्था पर लेक्चर से भर दोगे। तब तक मास्क पहने रखिए, घर पर रहिए और अपना मुंह धोइए.. मेरा मतलब है हाथ।'

फरहान बोले- पता दे तेरा...
फरहान अख्तर के इस ट्वीट के बाद भी ट्रोलर्स कहा मानने वाले थे। एक्टर के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'तेरे लिए ही कर रहे है वरना कोरोना फैलाएगा।' यूजर के इस कमेंट पर फरहान अख्तर ने भी अपने स्टाइल में करारा जवाब दिया और उसके घर का पता तक मांग लिया। एक्टर ने लिखा, 'पता दे तेरा, नया जोक बुक भेजता हूं'। हालांकि इस ट्विटर वॉर में फरहान को उनके फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। कई लोगों ने फरहान को ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: केंद्र ने यूनानी और आर्युवेद डॉक्टरों के लिए जारी की नई गाइडलाइन












Click it and Unblock the Notifications