आनंद महिंद्रा के बाद अब जसप्रीत की मदद को आगे आए अर्जुन कपूर, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने घर चलाने के लिए सड़कों पर रोल बेचते दिखे 10 साल के बच्चे की मदद करने की पेशकश की। दस साल का किशोर को, जिसका नाम जसप्रीत बताया जा रहा है, अपने पिता की मृत्यु के बाद दिल्ली की सड़कों पर रोल बेचते देखा गया था।
स्थानीय बीजेपी नेता राजीव बब्बर, उद्योगपति आनंद महिंद्रा और आप विधायक जरनैल सिंह के बाद बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने जसप्रीत और उसकी बहन तरनप्रीत कौर के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
यह भी देखें: Alexa से बंदरों के झुंड को UP की लड़की ने दी ऐसी मात, इंप्रेस हुए आनंद महिंद्रा ने दे दिया जॉब ऑफर

कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जसप्रीत के बारे में एक समाचार रिपोर्ट साझा की और इस कठिन समय में उनके साहस के लिए युवा की सराहना की।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, "चेहरे पर मुस्कान के साथ, वह आगे की जिंदगी और उसके साथ आने वाली सभी चीजों का सामना कर रहा है... मैं इस 10 वर्षीय बच्चे को अपने पिता के मौत के 10 दिनों के अंदर अपने पैरों पर खड़े होने और अपने पिता का काम संभालने का साहस दिखाने के लिए सलाम करता हूं। मुझे उनकी और उनकी बहन की शिक्षा में मदद करने में खुशी होगी, अगर किसी को उनके ठिकाने के बारे में पता है, तो मुझे बताएं।"

सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहे वीडियो को मूल रूप से एक सप्ताह पहले फूड व्लॉगर सरबजीत सिंह द्वारा साझा किया गया था। इसमें दिखाया गया है कि कैसे पिछले महीने अपने पिता को ब्रेन टुबरक्लोसिस (मस्तिष्क तपेदिक) से खोने के बाद जसप्रीत ने अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई गुरमुख सिंह के साथ भोजन की गाड़ी चलाने की जिम्मेदारी संभाली थी। जसप्रीत और उसकी बहन अपनी चाची के साथ रह रहे हैं क्योंकि उनकी मां ने पंजाब में अपने गृहनगर जाने का फैसला किया है।
Courage, thy name is Jaspreet.
But his education shouldn’t suffer.
I believe, he’s in Tilak Nagar, Delhi. If anyone has access to his contact number please do share it.
The Mahindra foundation team will explore how we can support his education.
— anand mahindra (@anandmahindra) May 6, 2024
आनंद महिंद्रा ने भी की मदद की पेशकश
एक फूड व्लॉगर सरबजीत सिंह ने हाल ही में लड़के की दिल दहला देने वाली कहानी को एक वीडियो में कैद किया था। इस वीडियो ने ऑनलाइन लाखों लोगों को प्रभावित किया है। आनंद महिंद्रा, जो पिछले सप्ताह 68 वर्ष के हो गए, ने लड़के का संपर्क विवरण मांगा, और कहा कि महिंद्रा फाउंडेशन यह पता लगाएगा कि वे उसकी शिक्षा में मदद कैसे कर सकते हैं।
यह भी देखें: कौन हैं ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी? जिनके फैन हुए आनंद महिंद्रा, पोस्ट शेयर कर लिखी यह खास बात












Click it and Unblock the Notifications