बोल्ड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बॉडीगार्ड ने फोटोग्राफर को मारा धक्का, जमकर हुई हुई तू-तू मैं-मैं, VIDEO वायरल
मुंबई। फिल्म 'मलंग' में अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बॉडीगार्ड और फोटोग्राफर के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की होते दिख रहा है, जिसकी वजह से लोग दीशा पाटनी को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

बॉडीगार्ड ने फोटोग्राफर को मारा धक्का
दरअसल, रविवार शाम को दिशा पाटनी फिल्म देखने के लिए जुहू के थिएटर गई थीं, थिएटर से बाहर निकलते वक्त दिशा अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रही थीं कि तभी घंटों से उनका इंतजार कर रहे कई फोटोग्राफर्स उनसे एक पोज की मांग करने लग गए इनमें से कई तो उनकी गाड़ी के आस-पास ही खड़े थे।

जमकर हुई हुई तू-तू मैं-मैं, VIDEO वायरल
लेकिन एक फोटोग्राफर गाड़ी के एकदम से करीब आ गया, जिसे कि दिशा के बॉडीगार्ड ने धक्का मारकर पीछे किया और जब फोटोग्राफर ने इसका विरोध किया तो बात तू-तू मैं-मैं पर आ गई,हालांकि कुछ लोगों ने आकर बीच-बचाव किया और फिर जाकर मामला शांत हुआ, बाद में दिशा के बॉडीगार्ड ने फोटोग्राफर से माफी भी मांग ली, लेकिन वीडियो वायरल होने पर लोगों ने दिशा के रवैये भी पर सवाल खड़े किए हैं।

'राधे: द मोस्ट वॉन्टेड भाई'
आपको बता दें कि दिशा बहुत जल्द ही सलमान खान संग फिल्म 'राधे: द मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आने वाली हैं, इस फिल्म में सलमान और दिशा के साथ जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और गौतम गुलाटी काम कर रहे हैं, ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होनी है।

एक मशहूर इनरवियर ब्रांड का प्रमोशन करती हैं दिशा
मालूम हो कि हाल ही में दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें से कुछ तस्वीरें इनरवियर की थीं, जिनकी भी चर्चाएं सोशल मीडिया पर काफी हुई थीं, दरअसल दिशा एक मशहूर इनरवियर ब्रांड का प्रमोशन करती हैं, दिशा पाटनी ने हालांकि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को डिसेबल किया हुआ है, फिर भी यूजर्स तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से कमेंट कर रहे थे।
देखें Video
View this post on InstagramA post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on












Click it and Unblock the Notifications