Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जमशेदपुर: IPL में सट्टा लगाता था युवक, पेड़ पर लटकी मिली लाश

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर के बिर्सनगर इलाके में एक व्यक्ति पेड़ पर लटका पाया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। झारखंड पुलिस को संदेह है कि ये शख्स मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान चल रहे सट्टेबाजी रैकेट के साथ जुड़ा हो सकता है। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। इसका एक फूड स्टॉल था, जहां ये लोगों को खाना खिलाता था।

 Body Found Hanging From Tree In Jamshedpur ipl link

पुलिस का कहना है कि संदीप तेलको में प्लाजा मार्केट में किराए के घर में रहता था, इसका एक फास्ट फूड स्टॉल भी है। संदीप की मौत पर हर कोई हैरान है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि संदीप ने आत्महत्या क्यों कर ली।

पुलिस थाने के अधिकारी प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं, संदीप ने शनिवार की रात को अपने दोस्तों को कुछ फोन कॉल किए थे, और आरोप है कि संदीप आईपीएल मैचों की सट्टेबाजी में शामिल था।

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर धर्मशाला पहुंचे, क्रिकेट म्यूजियम का करेंगे शिलान्यास

बताया जा रहा है कि शनिवार को आईपीएल मैच लगभग 11.30 बजे खत्म हो गया, जिसके बाद वो अपने घर से बाहर चले गए। लेकिन वो फिर वापस नहीं लौटे। पुलिस को उनका शव रविवार की सुबह मिला।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि संदीप ने हाल ही में 40 हजार रुपये उधार लिए थे। पुलिस जांच में जुटी है कि संदीप ने ये पैसे किससे उधार लिए थे।

यह भी पढ़ें- VIDEO: संघर्षों के पहाड़ को पार कर IAS की परीक्षा निकालने वाला एक हलवाई का बेटा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+