सियाचिन से दिल्ली लाया गया 9 शहीदों का शव, आर्मी चीफ देंगे श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। 20,000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद सियाचिन में देश की रक्षा के लिए तैनात सैनिकों में से हिमस्खलन की चपेट में आकर शहीद हुए नौ जवानों का शव लेह से दिल्ली लाया गया है। मौसम खराब होने के चलते अबतक उनके शव सियाचिन के सोनम पोस्ट पर ही रखे हुए थे।

Bodies of 9 soldiers killed in Siachen avalanche brought to Delhi

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को मौसम के साफ होने पर सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिये सियाचिन में शहीद हुए नौ सैनिकों के शव बेस कैंप के नजदीक स्थित हवाई पट्टी लाए गए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी तीन बार शहीदों के शव लाने की कोशिश की गई लेकिन खराब मौसम के चलते संभव नहीं हो पाया।

आपको बताते चलें कि बीते 3 फरवरी को मद्रास रेजीमेंट के एक जूनियर कमीशन प्राप्त अधिकारी और नौ अन्य सैनिक हिमस्खलन में जिंदा दफन हो गए थे। इस हादसे में लांस नायक हनुमनथप्पा छह दिन बाद 35 फीट बर्फ के नीचे से जीवित निकाले गए थे। लेकिन उनकी नई दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बाकी शवों को 9 फरवरी को ही बर्फ के नीचे से निकाल लिया गया था।

शहीद हुए सभी जवानों के नाम

  1. सूबेदार नागेश टीटी (तेजूर, जिला हासन, कर्नाटक)
  2. हवलदार इलम अलए एम (दुक्कम पाराई, जिला वेल्लोर, तमिलनाडु)
  3. लांस हवलदार एस. कुमार (कुमानन थोजू, जिला तेनी, तमिलनाडु)
  4. लांस नायक सुधीश बी (मोनोरोएथुरुत जिला कोल्लम, केरल)
  5. लांस नाइक हनमानथप्पा कोप्पड, (बेटाडुर, जिला धारवाड़, कर्नाटक)
  6. सिपाही महेश पीएन (एचडी कोटे, जिला मैसूर, कर्नाटक)
  7. सिपाही गणेशन जी (चोक्काथेवन पट्टी, जिला मदुरै, तमिलनाडु)
  8. सिपाही राम मूर्ति एन (गुडिसा टाना पल्ली, जिला कृष्णागिरी, तमिलनाडु)
  9. सिपाही मुश्ताक अहमद एस. (पारनापल्लै, जिला कुर्नूल, आंध्र प्रदेश)
  10. सिपाही नसिर्ंग असिस्टेंट सूर्यवंशी एसवी (मस्कारवाडी, जिला सतारा, महाराष्ट्र)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+