टूटने वाला है अमिताभ बच्चन का फेमस बंगला ''प्रतीक्षा''!, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

मुंबई, जुलाई 03: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का जूहू स्थित बंगला 'प्रतीक्षा' टूटने जा रहा है। दरअसल पूरा बंगाला नहीं बल्कि बंगले का एक छोटा हिस्सा टूटने जा रहा है। बीएमसी अमिताभ बच्चन के बंगले की दीवार तोड़ने जा रहा है। कुछ साल पहले अमिताभ बच्चन और राजकुमार हिरानी, ओबेरॉय रियल्टी, पंकज बालाजी, संजय व्यास, हरेश खंडेलवाल और हरेश जगतानी सहित सात अन्य को बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा "अवैध निर्माण" के लिए नोटिस दिया गया था। तब ये कार्रवाई हो नहीं पाई, अब माना जा रहा है कि अमिताभ के बंगले की हिस्सा टूट सकता है।

कांग्रेस पार्षद ने उठाए सवाल

कांग्रेस पार्षद ने उठाए सवाल

चार साल पहले ही अमिताभ बच्चन और उनके पड़ोसियों को नोटिस देकर बीएमसी ने सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन देने को कहा था। उस वक्त बिग बी के कई पड़ोसी अपनी जमीन देने के लिए तैयार भी हो गए थे। हालांकि, अमिताभ बच्चन की तरफ से कोईआ जवाब नहीं आया था। अब ये मामला फिर से कांग्रेस पार्षद अधिवक्ता ट्यूलिप ब्रायन मिरांडा ने उठाया है, जिन्होंने बच्चन की संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बीएमसी पर अपने पैर खींचने का आरोप लगाया है।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan के बंगले 'प्रतीक्षा' की दीवार गिराएगी BMC, जानिए क्यों ? | वनइंडिया हिंदी
    बंगले के सामने वाली सड़क का चौंड़ीकरण होना है

    बंगले के सामने वाली सड़क का चौंड़ीकरण होना है

    निगम पार्षद ने कहा कि 'बीएमसी ने साल 2017 में अमिताभ बच्चन को सड़क चौड़ीकरण नीति के तहत नोटिस दिया था, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। जब यह नोटिस जारी हो चुका था तब बीएमसी ने उनसे जमीन क्यों नहीं ली? पार्षद ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए सर्विस नोटिस के बाद किसी अपील की जरूरत नहीं है। निगम पार्षद ने आरोप लगाया है कि बीएमसी जानबूझ कर कार्रवाई करने में देर कर रही है।

    अब बीएससी करने जा रहा है कार्रवाई

    अब बीएससी करने जा रहा है कार्रवाई

    कांग्रेस पार्षद ने कहा कि, अगर यह एक आम व्यक्ति का होता तो बीएमसी इसे तुरंत ले लेती। फिर नगर अधिनियम की धारा 299 के तहत जमीन क्यों नहीं ली गई, जो कहती है कि आपको अपील के दूसरे नोटिस की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है? पार्षद द्वारा इस मामले में सवाल उठाए जाने के बाद बीएमसी ने जवाब दिया है कि 'बीएमसी जल्द से जल्द उस प्रॉपर्टी से जमीन लेने जा रही है। बस सिटी सर्वे ऑफिस नापकर बता दें कि 'प्रतीक्षा' के प्लॉट से कितनी जमीन ली जानी है। दिसंबर 2019 में 'प्रतीक्षा' के डिमार्केशन के लिए अप्लाई कर उसकी फीस भी भरी जा चुकी है। फरवरी 2021 में एक जॉइंट डिमार्केशन हुआ था, मगर सर्वे ऑफिशियल्स ने बताया था कि मैप में कुछ गड़बड़ी है।'

     8-9 फीट जगह जा सकती है बंगले की

    8-9 फीट जगह जा सकती है बंगले की

    सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की योजना है। इस बंगले का एक हिस्सा गिराया जाना है। करीब 8-9 फीट जमीन बीएमसी बंगले की 'दीवार' को हटाकर ले लेगी। संत ज्ञानेश्वर मार्ग की चौड़ाई इसलिए बढ़ाई जा रही है क्योंकि यहां अक्सर आम लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ता है। यह सड़क चंदन सिनेमा एरिया को लिंक रोड से जोड़ती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+