Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Blue moon 2023: 30 अगस्‍त को सबसे चमकीला और अद्भुत नजर आएगा चंद्रमा, जानें क्‍या होता है ब्लू मून?

ब्लू मून क्या है? कैसे, कब देखें साल का सबसे बड़ा और चमकीला चंद्रमाअद्भुत

Blue moon 2023: 30 अगस्‍त को आसमान में खगोलीय घटना होने वाली है, जिसे ब्लू मून के नाम से जाना जाता है। इस दिन चंद्रमा आम दिनों की अपेक्षा भव्‍य और चमकदार दिखेगा। इसकी वजह ये है कि चंद्रमा धरती के सबसे करीब होगा। आइए जानते हैं आखिर ये ब्लू मून क्‍या होता है और क्‍या भारत में ये नजर आएगा?

blue moon 2023

जब एक माह में दो बार पूर्णिमा (पूर्ण चंद्र) पड़ती है और ऐसेे माह में दूसरे पूर्ण चंद्र को 'ब्लू मून' कहा जाता है। 30 अगस्‍त को भी ऐसा ही अनोखा संयोग पड़ रहा है। 30 अगस्‍त को दुर्लभ पूर्ण चंद्रमा आसमान में चमचमाता हुआ नजर आएगा। सामन्‍य फुल मून से सुपर ब्लू मून चंद्रमा 16 % अधिक चमकीला होता है।

इस बार चूके तो 3 साल का करना पड़ेगा इंतजार

हालांकि ऐसा संयोग कई सालों में कभी एक बार होता है कि एक महीने में दो बार पूर्णिमा पड़े। ऐसे में अगर इस बार इसे देखने से चूक गए तो अगली बार इसे देखने के लिए आपको लगभग तीन साल का इंतजार करना पड़ेगा क्‍योंकि अगला ब्लू मून 2026 में दिखाई देगा।

क्‍या होता है ब्लू मून

अंत‍रिक्ष में खगोलीय घटनाओं की वजह ब्लू मून होता है। ये ब्लू मून दो या तीन साल में नजर आता है। जब एक महीने में दो बार पूर्णिमा होती है तो दूसरे फुल मून को ब्लू मून कहा जाता है। जो आकार में थोड़ा बड़ा होने के साथ इसका रंग भी थोड़ा अलग होता है। विशेषज्ञों के अनुसार चंद्र मास की अवधि 29.531 दिनों अथवा 29 दिन, 12 घंटे, 44 मिनट और 38 सेकेंड की होती है, इसलिए एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा पड़ती है। जिसमें दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहते हैं। इस समय चंद्रमा धरती के सबसे करीब होगा।

इससे पहले कब पड़ा था ब्लू मून?

इससे पहले फुल ब्लू मून 2018 में नजर आया था। 2018 में जनवरी और मार्च महीने में दो बार फुल मून यानी पूर्णिमा पड़ी थी।

क्‍या नीला नजर आएगा चंद्रमा?

ब्लू मून के ये मायने बिलकुल ये नहीं है कि इस दिन चंद्रमा नीला दिखाई देगा। शब्द "ब्लू मून" का रंग से कोई लेना-देना नहीं है! हालांकि कई बार वायुमंडलीय घटनाओं के कारण चांद का रंग नीला दिख सकता है। वैसे ऐसा नहीं है कि ब्लू मून के दिन चांद नीला नजर आएगा।

क्‍या भारत में दिखेगा ब्लू मून?

सूरज ढलने के तुरंत बाद ब्लू मून देखनाा चाहिए क्‍योंकि ये ही वो समय होता है जब ब्लू मून के दिन चंद्रमा सबसे खूबसूरत और चमकीला नजर आता है। जब ब्लू मून निकलेगा तब भाारत में दिन होगा इसलिए भारतीय ब्लू मून टीवी या मोबाइल पर ही देख सकेंगे। हालांकि भारत में 30 अगस्‍त को 8 बजकर 37 मिनट पर यह चंद्रमा सबसे चमकीला दिखेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+