बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट इलाके में IED ब्लास्ट, एक महिला समेत दो लोग घायल
बेंगलुरू। एक बड़ी खबर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से आ रही है, यहां के चर्च स्ट्रीट इलाके में एक बम धमाका हुआ है। जिसमें दो लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि ब्लास्ट लो इंटेनसिटी का था लेकिन ब्लास्ट में आईडी का इस्तेमाल हुआ है। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच चुके हैं और पूरे इलाके को सीलबंद कर दिया गया है। घायलों में एक पुरूष और एक महिला शामिल है। घायलों को माल्या के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बम धमाका रविवार को रात साढ़े आठ बजे हुआ है, हालांकि धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। सिटी पुलिस के मुताबिक बम धमाका कोकोनोट ग्रोव रेस्टोरेंट के पास हुआ है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से देशभर में खंडवा जेल से भागे सिमी आतंकवादियों के कारण हाई-अलर्ट घोषित किया गया है फिलहाल अभी पुलिस इस मामले में खुलकर कुछ कह नहीं रही है। वैसे आतंकी गतिविधियां नये साल के मौके पर हरकत में आ सकती है। इसलिए पहले ही गृहमंत्रालय ने देश के सभी बड़े शहरों में हाईएलर्ट किया था फिलहाल अभी खबर आ रही है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के सीएम से बात की है।
Bangalore: Karnataka DGP L Pachau reaches spot at Church street where a low intensity blast took place pic.twitter.com/R044Bld37p
— ANI (@ANI_news) December 28, 2014 











Click it and Unblock the Notifications