भारत में पहली बार पकड़ा गया 'Designer drugs', जानें क्‍या होती है ये ड्रग्स और कीमत

भारत में पहली बार डिजाइनर ड्रग्स बरामद की गई है। देश के राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने बुधवार को अहमदाबाद के एसवीपीआई एयर पोर्ट पर एक डिजाइनर ड्रग्स (Designer Drug)की तस्करी के प्रयास को विफल कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आइए जानते हैं पूरा मामला और आखिर क्‍या होती है ये डिजाइनर ड्रग्स?

 designer-drugs

वित्त मंत्रालय ने ये खुलासा किया है राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने अनोखी कार्यप्रणाली से भंडाफोड़ करते हुए 3.22 किलोग्राम ब्लैक कोकीन (Black Cocaine) बरामद की है जिसे डिजाइनर नशीली दवा (Black Cocaine Designer Drug) भी कहा जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में 3.22 किलोग्राम ब्लैक कोकीन कीमत 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जानें कैसे बैग में कैसे शातिर तरीके से छिपाई गई थी ये Designer Drug

दरअसल, खुफिया जानकारी से पता चला था कि ब्राजीलियाई नागरिक जो साउ पाउलो हवाई अड्डे से अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक यात्रा कर रहा थाब्राजीलियाई व्‍यक्ति जो टूरिस्ट वीजा पर ट्रैवेल कर रहा था उसके बैग और स्‍ट्रालर की गहन तलाशी ली गई लेकिन नशीली दवा का कोई अता' पता नहीं चला।

हालांकि डीआरआई के अधिकारियों ने देखा कि उस यात्री के दोनों बैग में अंदर रबर जैसी मोटी पतर सी लगी है और उसमें से कोई दानेदार जैसी चीज झड़ रही है। जिसके बाद उसे फारेंसिक साइंस लैब में टेस्‍ट करवाया गया जिसके बाद खुलासा हुआ कि वो कोकीन है। पकड़े जाने पर उस विदेशी ने ड्रग्स तस्‍करी करने की बात स्‍वीकार कर ली है।

जानें क्‍या होती है डिजाइनर

ये ब्लैक कोकीन (Black Cocaine) एक डिजाइनर ड्रग है जिसमें कोकीन को चारकोल और अन्य रसायनों के साथ मिलाया जाता है ताकि इसे छिपाने और कुत्तों और फील्ड-टेस्टिंग किट द्वारा पता लगाने से बचााया जा सके। इसे काला रबर जैसा रूप दिया जा सके। कोकीन की तस्करी करने का यह तरीका अनोखा है और यह पहला मौका है जब डीआरआई द्वारा ब्लैक कोकीन की जब्ती की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+