जेल के भीतर भी दिखा सलमान का 'दबंग' अंदाज, सामने आई पहली तस्वीर
Recommended Video

नई दिल्ली। काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद फिल्म अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की सेंट्रल जेल में भेज दिया गया है। जेल के भीतर से सलमान की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें सलमान काफी आराम से पैर फैला कर पुलिसवालों के साथ कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। सलमान इसमें कुर्सी पर पसरे हुए दिख रहे हैं। गुरुवार दोपहर को सजा सुनाए जाने के बाद सलमान खान को जेल लाया गया।

कड़ी सुरक्षा में लाए गए जेल
जोधपुर सेंट्रल जेल में सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में सजा के बाद सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया। इस दौरान उन्हें पुलिस जीप में पूरी सुरक्षा के साथ जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया। जेल ले जाते समय जिस गाड़ी में सलमान खान थे उसके आगे पुलिस की बाइक्स भी आगे-आगे चल रही थी। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने खास व्यवस्था की थी।

जमानत पर कल सुनवाई
सलमान खान के वकील की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई है, जिस पर जोधपुर की सेशन कोर्ट शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे सुनवाई कर सकती है। कोर्ट ने आज को सलमान को दोषी पाते हुए उनको पांच साल की जेल की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सलमान के वकील ने कहा है कि वो फैसले से खुश नहीं हैं, इससे जुड़े दो मामलों में वो पहले बरी हो चुके हैं और अब उन्हें सजा सुना दी गई।

दूसरे सभी आरोपी सितारे बरी
20 साल पुराने इस मामले में सलमान खान के साथ बॉलीवुड के चार और मशहूर सितारे (अभिनेता सैफ अली और अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम) भी आरोपी थे। कोर्ट ने सलमान को दोषी पाया जबकि बाकी आरोपियों को बरी कर दिया। 1998 में राजस्थान के जोधपुर में सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रें मशहूर फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान इन सब पर आरोप लगा कि इन्होंने काले हिरण का शिकार किया, जो संरक्षित वन्यजीवों की श्रेणी में आता है। इसके बाद सलमान खान अरेस्ट भी हुए थे. पुलिस ने सलमान के कमरे से एक रिवॉल्वर और राइफल भी बरामद की थी।












Click it and Unblock the Notifications