काला हिरण मामला: सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने जोधपुर जिला और सेशन कोर्ट में याचिका डाल चार देशों में जाने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने सलमान को विदेश जाने की इजाजत दे दी है। अब सलमान 25 मई से 10 जुलाई के बीच कनाडा, अमेरिका और नेपाल जा सकते हैं।
Recommended Video

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने जोधपुर जिला और सेशन कोर्ट में याचिका डाल चार देशों में जाने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने सलमान को विदेश जाने की इजाजत दे दी है। अब सलमान 25 मई से 10 जुलाई के बीच कनाडा, अमेरिका और नेपाल जा सकते हैं। काला हिरण शिकार मामले में सलमान को 5 अप्रैल को पांच साल की सजा सुनाई गई थी। दो दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जिला न्यायालय ने जमानत दे दी थी। सलमान को जिन दो शर्तों पर जमानत दी गई थी उनमें से एक ये भी था कि वो बिना कोर्ट को बताए देश के बाहर नहीं जा सकते।

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान ने जोधपुर जिला और सेशन कोर्ट में याचिका डाल विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। इस याचिका को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उन्हें विदेश यात्रा की इजाजत दे दी है। सलमान ने कोर्ट से चार देशों में यात्रा करने की इजाजत मांगी है। अब वो कनाडा, अमेरिका और नेपाल जा सकते हैं। सलमान 25 मई से 10 जुलाई तक इन देशों की यात्रा पर होंगे।
सलमान को 5 अप्रैल को जोधपुर की सीजीएम कोर्ट ने काले हिरण शिकार मामले में दोषी पाया था और पांच साल की सजा और 10,000 रुपये का जुर्माना सुनाया था। इसके बाद दो दिन जोधपुर की सेंट्रल जेल में रहने के बाद 7 अप्रैल को जिला न्यायालय ने उन्हें जमानत दी थी। उन्हें 50 हजार के मुचलके और दो शर्तों पर जमानत दी गई थी, जिसमें अगली सुनवाई पर कोर्ट में मौजूद होने और बिना कोर्ट को बताए विदेश नहीं जाने के लिए कहा गया था।
सलमान फिलहाल 'रेस 3' और 'भारत' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि इन्हीं फिल्म की शूटिंग के लिए वो विदेश जामा चाहते हैं। 'रेस 3' की जहां अधिकतर शूटिंग पूरी हो चुकी है, वहीं 'भारत' की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा हैं और इसका निर्देशन 'टाइगर जिंदा है' बनाने वाले अली अब्बास जफर करेंगे।
ये भी पढ़ें: अभिनेत्री कुनिका ने दिया सलमान के सपोर्ट में बयान, मिली जाने से मारने की धमकी, मामला पहुंचा थाने
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications