Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Viral Video में शाहरुख ने बोला, 'स्टार होने का नुकसान झेल रहे हैं सलमान'

सलमान खान को मिली सजा पर जहां पूरा बॉलीवुड उनके बचाव में उतर आया है, वहीं लोगों को ताज्जुब है कि उनके सबसे करीबी दोस्त शाहरुख कैसे इस मामले पर चुप हैं। वरुण धवन से लेकर अर्जुन रामपाल तक, हर बड़े सितारे ने सलमान के बचाव में बोला है।

Salman - Shah Rukh

नई दिल्ली। सलमान खान को मिली सजा पर जहां पूरा बॉलीवुड उनके बचाव में उतर आया है, वहीं लोगों को ताज्जुब है कि उनके सबसे करीबी दोस्त शाहरुख कैसे इस मामले पर चुप हैं। वरुण धवन से लेकर अर्जुन रामपाल तक, हर बड़े सितारे ने सलमान के बचाव में बोला है। वहीं शाहरुख खान, जो सलमान के सबसे करीबी दोस्त बताए जाते हैं, उनकी तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया लेकिन शाहरुख का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख ने सलमान का बचाव करते हुए कहा कि एक सेलिब्रिटी होने के कई नुकसान होते हैं।

सलमान और शाहरुख की है पक्की दोस्ती

सलमान और शाहरुख की है पक्की दोस्ती

सलमान खान और शाहरुख खान को बॉलीवुड के सबसे पक्के दोस्त कहा जाता है। दोनों के दरमियान बीच में कुछ परेशानियां भी खड़ी हुईं थीं लेकिन फिर दोनों दोस्तों ने अपनी दुश्मनी दोस्ती की खातिर भुला दी थी। ऐसे में जब सलमान था को जोधपुर की एक अदालत ने काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई तो हर किसी को लगा था कि शाहरुख उनके बचाव में जरूर कुछ बोलेंगे लेकिन उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया। अब शाहरुख का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सलमान का बचाव करते दिख रहे हैं।

'स्टार होने की कीमत चुका रहे सलमान'

इस वीडियो में शाहरुख कहते हैं, 'मुझे लगता है कि एक फिल्म स्टार होने के कई फायदे हैं, साथ ही इसके कई नुकसान भी हैं। और इसका सबसे बड़ा नुकसान ये है कि आपका जुर्म साबित हुए बिना ही आपको दोषी मान लिया जाता है। ये हमेशा सलमान के साथ होता है। इससे ऐसा लगता है कि लोग स्टार्स के बारे में कुछ भी बोलेंगे तो चलेगा, जोकि मुझे गलत लगता है। मैं कुछ नहीं हूं और कानून पर तो कुछ भी नहीं बोल सकता। हम सभी को कानून की इज्जत करनी चाहिए, लेकिन निजी तौर पर हम सभी चाहते हैं कि सलमान के साथ ऐसा न हुआ होता।'

सलमान पर आखिर क्यों चुप हैं बड़े सितारे?

सलमान पर आखिर क्यों चुप हैं बड़े सितारे?

सलमान खान को जोधपुर की अदालत ने 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। वो पिछले दो दिन से जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। सलमान की जमानत याचिका पर आज फैसला आना है। उनके सपोर्ट में उनके फैंस के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड उतर आया है। फिल्मी सितारों से लेकर टीवी एक्टर्स तक ने सलमान की रिहाई की मांग की है। हालांकि बॉलीवुड के बड़े नाम जैसे शाहरुख, आमिर, कैटरीना, दीपिका और अनुष्का ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: जेल की सलाखें पीट-पीटकर फैन ने कहा, 'मुझे गिरफ्तार कर लो लेकिन सलमान को छोड़ दो'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+