VIDEO: जेल की सलाखें पीट-पीटकर फैन ने कहा, 'मुझे गिरफ्तार कर लो लेकिन सलमान को छोड़ दो'
एक ऐसा भी शख्स देखने को मिला है जो सलमान की जगह खुद जेल जाना चाहता है। इस लड़के को सलमान इतना पसंद है कि वो अपने चहेते सितारे को जेल में नहीं देख सकता। इसलिए उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि सलमान की बजाय उसे जेल में बंद कर लिया जाए।

इस्लामाबाद। सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जब से जोधपुर अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है, तभी से उनके फैंस काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया से लेकर सलमान के घर के बाहर तक उनके फैंस उनकी रिहाई के लिए दुआ कर रहे हैं। वहीं अब एक ऐसा भी शख्स देखने को मिला है जो सलमान की जगह खुद जेल जाना चाहता है। इस लड़के को सलमान इतना पसंद है कि वो अपने चहेते सितारे को जेल में नहीं देख सकता। इसलिए उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि सलमान की बजाय उसे जेल में बंद कर लिया जाए। ये लड़का भारत का नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का है।

पाकिस्तानी सलमान का वीडियो वायरल!
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जोधपुर की एक अदालत ने 20 साल पुराने मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। इस सजा से सिर्फ उनका परिवार ही नहीं, बल्कि देश दुनिया में उनके फैंस भी काफी दुखी हैं। सलमान के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। वहीं जोधपुर में कोर्ट और जेल के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। हजारों में फैंस मुंबई स्थित उनके घर पहुंच रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें उनका एक फैन सलाखें पीट-पीटकर कह रहा है कि अभिनेता की बजाय उन्हें जेल में डाल दिया जाए।
पाकिस्तानी जेल में ही गया गिरफ्तारी देने
सलमान का ये फैन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का है। वो वहां एक पुलिस स्टेशन में खुद को अरेस्ट कराने पहुंचा है ताकि सलमान रिहा हो सकें। फैन कहता है कि अपने फेवरेट एक्टर को सलाखों के पीछे नहीं देख सकता, इसलिए वो खुद की गिरफ्तारी देने वहां पहुंचा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो दोबारा से वायरल हो रहा है। ये वीडियो साल 2015 का है जब सलमान को मुंबई की एक अदालत ने 2002 के हिट-एंड-रन मामले में दोषी पाया था। इस लड़को को पाकिस्तान का सलमान खान भी कहा जाता है।

सलमान को हुई 5 साल की सजा
काला हिरण शिकार मामले में 5 अप्रैल को जोधपुर की एक अदालत ने सलमान को 5 साल की सजा और 10,000 रुपये जुर्माना सुनाया है। सलमान को साल 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार करने का दोषी पाया गया है। 20 साल पुरानी इस मामले में बाकी आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया गया है। सलमान की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: सलमान गए जेल तो इस बच्ची ने छोड़ा खाना-पीना, रो-रो कर किया बुरा हाल












Click it and Unblock the Notifications