VIDEO: 'मोदी जी, प्लीज सलमान को छोड़ दीजिए', रिहाई के लिए बच्ची ने लगाई गुहार

सलमान खान को पांच साल की सजा होने से उनके फैंस का बुरा हाल है। जोधपुर कोर्ट से लेकर मुंबई में सलमान के घर तक, हजारों फैंस का जमावड़ा लगा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस सलमान की रिहाई की कामना कर रहे हैं।

Salman Khan

नई दिल्ली। सलमान खान को पांच साल की सजा होने से उनके फैंस का बुरा हाल है। जोधपुर कोर्ट से लेकर मुंबई में सलमान के घर तक, हजारों फैंस का जमावड़ा लगा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस सलमान की रिहाई की कामना कर रहे हैं। एक नन्हीं सी बच्ची ने तो सलमान की रिहाई के लिए सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगा दी है। ये बच्ची प्रधानमंत्री से कह रही है कि, 'मोदी जी, प्लीज सलमान खान को छोड़ दीजिए।'

बच्ची ने कहा, 'मोदी जी, सलमान को...'

बच्ची ने कहा, 'मोदी जी, सलमान को...'

सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने 5 अप्रैल को 20 साल पहले पुराने मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। इस सजा ने उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया है। इन फैंस में छोटे बच्चे भी हैं जिनके सलमान फेवरेट हैं। एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें बच्ची पीएम नरेंद्र मोदी से सलमान की रिहाई की गुहार लगा रही है। बच्ची कहती है, 'मोदी जी, प्लीज सलमान खान को छोड़ दीजिए।' देखिए वीडियो-

सिर्फ बड़ों के नहीं, बच्चों के भी फेवरेट हैं सलमान

यूट्यूब पर बॉलीवुड स्पाई नाम के चैनल ने इस बच्ची का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो कहती है, 'मोदी जी, प्लीज सलमान खान को छोड़ दीजिए। वो मेरे फेवरेट हैं और मैं उनसे शादी करना चाहती हूं। प्लीज.. प्लीज.. प्लीज।' सलमान के फैंस का कहना है कि इस बच्ची की गुहार सुनी जाए। इससे पहले एक और बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा था जिसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

टली जमानत याचिका पर सुनवाई

टली जमानत याचिका पर सुनवाई

इस बच्ची का ये वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है। सलमान को साल 1998 में जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ है' कि शूटिंग के दौरान काला हिरण का शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में बाकी आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया गया है, वहीं सलमान को 5 अप्रैल की रात जेल में बितानी पड़ी। उनकी जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी थी लेकिन उसे शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: सलमान गए जेल तो इस बच्ची ने छोड़ा खाना-पीना, रो-रो कर किया बुरा हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+