VIDEO: सलमान गए जेल तो इस बच्ची ने छोड़ा खाना-पीना, रो-रो कर किया बुरा हाल
काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को हुई सजा से उनके फैंस काफी दुखी हैं। 20 साल पहले पुराने मामले में जोधपुर की एक अदालत ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई है। सलमान के जेल जाने से सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि उनके नन्हें फैंस भी काफी दुखी हैं।
Recommended Video


नई दिल्ली। काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को हुई सजा से उनके फैंस काफी दुखी हैं। 20 साल पहले पुराने मामले में जोधपुर की एक अदालत ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई है। सलमान के जेल जाने से सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि उनके नन्हें फैंस भी काफी दुखी हैं। एक बच्ची का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बच्ची सलमान के लिए रो रही हैं। वो अपने फेवरेट एक्टर के जेल जाने से इतनी दुखी है कि न खाना खाना चाहती है और न स्कूल जाना।

सलमान के फैन अकाउंट ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्ची काफी रो रही है। अपने फेवरेट एक्टर के जेल जाने से दुखी ये बच्ची खाना भी नहीं खाना चाहती, क्योंकि सलमान जेल में हैं। @ISalman_Rules नाम के ट्विटर हैंडल ने इस बच्ची का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'ये क्यूट सी छोटी बच्ची सलमान भाई के लिए रो रही है। जब उसने न्यूज देखा तो उसके आंसू रुके ही नहीं, खाना भी नहीं खा रही है... बस कह रही है 'सलमान खान जेल चला गया'। प्लीज भगवान इस और सभी बच्चों के प्रेयर स्वीकार करो।' देखिए वीडियो-
'सलमान खान जेल चला गया'
बच्ची की मां जब उससे पूछती हैं कि वो क्यों रो रही है, तो बच्ची कहती है, 'सलमान खान जेल चला गया।' उसकी मां उसे समझाती है कि वो बाहर आ जाएंगे लेकिन फिर बच्ची कहती है कि दूसरे अपराधी तो छूट जाते हैं। वो कहती है, 'लेकिन जो दूसरे अपराधी होते हैं वो तो कहीं भी चले जाते हैं, विदेश भी चले जाते हैं, लेकिन सलमान को छोटी सी बात पर पांच साल की सजा क्यों दे दी? समझा भी तो सकते थे। सलमान जेल में रहेंगे तो फिर मैं खाना नहीं खाउंगी और न जेल जाउंगी।'

सभी हुए बरी लेकिन सलमान को पांच साल की सजा
इस बच्ची का ये वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है। सलमान को साल 1998 में जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ है' कि शूटिंग के दौरान काला हिरण का शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में बाकी आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया गया है, वहीं सलमान को 5 अप्रैल की रात जेल में बितानी पड़ी। उनकी बेल पर आज सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications