सलमान खान के वकील को मिली धमकी, कहा- जमानत की सुनवाई पर मत जाना, वरना...

जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले सलमान खान के वकील महेश बोड़ा ने आरोप लगाया कि उन्हें सलमान के केस से हटने के लिए धमकी दी जा रही हैं।

Recommended Video

    Salman Khan के Lawyer Mahesh Bora को मिल रही है Bail ना कराने के लिए धमकी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 1998 के काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा पा चुके सलमान खान को आज जोधपुर की अदालत से जमानत नहीं मिल पाई। जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले सलमान खान के वकील महेश बोड़ा ने आरोप लगाया कि उन्हें सलमान के केस से हटने के लिए धमकी दी जा रही हैं। कोर्ट पहुंचे वकील महेश बोड़ा ने कहा, 'कल मुझे एसएमएस और इंटरनेट कॉल के जरिए धमकी दी गई कि मैं सलमान खान की जमानत पर होने वाली सुनवाई में ना जाऊं।' सलमान खान की जमानत याचिका पर अब शनिवार को सुनवाई होगी।

    कल होगी जमानत पर सुनवाई

    कल होगी जमानत पर सुनवाई

    गौरतलब है कि 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान को जोधपुर की अदालत ने गुरुवार को दोषी करार देते हुए 5 साल जेल की सजा सुनाई थी। शुक्रवार को सेशंस कोर्ट में सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सलमान खान की याचिका पर सुनवाई को कल के लिए टाल दिया है। सलमान खान के वकील महेश बोड़ा ने बताया कि आज जमानत याचिका पर नहीं बल्कि सजा को टालने पर बहस हुई थी।

    एक रात और जेल में गुजारेंगे सलमान

    एक रात और जेल में गुजारेंगे सलमान

    शनिवार को अब कोर्ट में सलमान खान की जमानत पर एक बार फिर से बहस होगी। कोर्ट ने सलमान खान की जमानत पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। आज कोर्ट में सलमान खान के वकील महेश बोड़ा ने सलमान खान के पक्ष में कई दलीलें पेश की थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान के पिछले रिकॉर्ड का भी हवाला दिया। हालांकि सलमान की जमानत पर आज कोई फैसला नहीं हो पाया।

    सलमान के वकील ने खड़े किए सवाल

    सलमान के वकील ने खड़े किए सवाल

    उनके वकील ने कोर्ट में कहा कि सलमान खान के खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है। वहीं पुलिस ने जो हथियार कोर्ट में पेश किए वह मुंबई से लाए गए थे। यह साफ नहीं होता है कि यह हथियार घटना के वक्त जोधपुर में मौजूद थे या नहीं। वकील ने जिप्सी की बरामदगी पर पर सवाल खड़े किए गए। वहीं सरकारी वकील पोकरराम बिश्नोई ने कोर्ट से अपील की उन्हें इस मामले में जमानत ना दी जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+