1 महीने की तलाश के बाद मिला लापता डोर्नियर एयरक्राफ्ट का मलबा
नयी दिल्ली। 8 जून को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र से लापता हुए डोर्नियर विमान का मलबा मिल गया है। करीब एक महीने की गहन तलाश के बाद तट रक्षक के लापता डोर्नियर विमान का ब्लैक बॉक्स मिला है। तटरक्षक दल को ये मलबा और इसका फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर शुक्रवार को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र के पास मिला।

तटरक्षक दल ने इस बातकी जानकारी दी और कहा कि उन्हें लापता डोर्नियर विमान का मलबा और उसका फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर मिल गया है। उन्हें ये मलबा तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में चिदंबरम-कुड्डलूर के आसपास मिला है।
आपको बता दें कि 8 जून को डोर्नियर विमान का मलबा तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में निगरानी उड़ान के बाद लापता हो गया था। उसमें तीन क्रू मेंबर भी सवार थे। विमान को ढ़ूढ़ने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन उसे ढ़ूढ़ने में तकरीबन 1 महीने का वक्त लग गया ।












Click it and Unblock the Notifications