लखीमपुर खीरी की घटना पर बोले राकेश टिकैत, फायरिंग में कई किसानों के मारे जाने की जानकारी है मेरे पास

नई दिल्ली, अक्टूबर 03। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भड़की हिंसा की घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया आई है। राकेश टिकैत ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा है कि जिले में आंदोलन कर रहे किसानों को गाड़ियों से कुचला गया है। इतना ही नहीं किसानों पर फायरिंग भी हुई है। राकेश टिकैत ने बताया है कि इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। राकेश टिकैत ने घटना की जानकारी मिलने के बाद लखीमपुर खिरी जाने का फैसला किया है।

Recommended Video

      Lakhimpur Kheri Violence: Rakesh Tikait बोले- किसानों पर चढ़ाई कार | Farmer Protest | वनइंडिया हिंदी
      Rakesh Tikait

      क्या घटना घटी है लखीमपुर खीरी में?

      - आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी जिले में हिंसा भड़कने की जानकारी है। दरअसल, रविवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा जिले के दौरे पर थे। इस दौरे के विरोध में प्रदर्शन को लेकर किसान सुबह से ही मेन रोड पर धरना दे रहे थे। किसान संगठनों ने आरोप लगाया है कि जब केंद्रीय मंत्री का काफिला वापस आ रहा था तो प्रदर्शनकारियों पर गाड़ी चढ़ा दी गई।

      - किसान संगठनों का आरोप है कि 2 प्रदर्शनकारियों पर केंद्रीय मंत्री के काफिले की गाड़ी चढ़ा भी दी थी। इस घटना के बाद इलाके में हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारी किसानों का गाड़ियों की चपेट में आने से गुस्साए किसानों ने तीन गाड़ियों के अंदर आग लगा दी। हालात की गंभीरता को समझते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। किसान संगठनों ने दावा किया है कि इस घटना में 8 प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

      लखीमपुर की घटना पर राहुल गांधी का ट्वीट

      इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि हम किसानों के बलिदान को बेकार नहीं जाने देंगे। राहुल ने ट्वीट कर कहा, "जो इस मानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चुका है, लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे-किसान सत्याग्रह जिंदाबाद!"

      Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/lakhimpur-kheri/lakhimpur-kheri-clashes-break-out-between-farmers-and-bjp-workers-641976.html

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+