जिग्नेश मेवाणी ने की अपील, पीएम की सभा में हंगामा करें लोग, BJP ने दर्ज करवाई FIR

नई दिल्ली। गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दी है। वो लगातार कर्नटाक के अलग अलग इलाकों में भाजपा के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। जिग्नेश मेवाणी ने लोगों से अपील की है कि वो पीएम मोदी की सभा में हंगामा करें। जिग्नेश ने कहा कि 15 अप्रैल को पीएम मोदी की सभा में युवा हंगामा करें।

 Karnataka: BJP lodges complaint with Election Commission over Jignesh Mevanis speech in Chitradurga, wherein he urged youth to disrupt PM Modis campaign program.

उन्होंने चित्रदुर्गा इलाके में अभिनेता प्रकाश राज के साथ रैली को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने युवाओं से अपील की कि वो पीएम की सभा में हंगामा करें। कुर्सियां उछाले। उनसे सवाल करें कि 2 करोड़ रोजगार का क्या हुआ?

जिग्नेश ने कहा कि अगर वो जवाब न दें तो उनसे कहें कि वो सभा छोड़कर राममंदिर में शरण लें। उन्होंने दलितों से अपील की कि वो भाजपा को वोट न दें। उन्होंने कहा कि वो मैं यहां फांसीवाद के खतरों से आगाह करने आया हूं ताकि भाजपा दक्षिण में प्रवेश न कर सके। बीजेपी ने जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है।वहीं बीजेपी के जिला प्रभारी ने जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+