BJP नेताओं ने रजनीकांत के घर पर मुलाकात के बाद बढ़ी चर्चा
भाजपा के युवा मोर्चा के नेताओं ने रजनीकांत से उनके घर पर की मुलाकात, भाजपा सूत्रों ने इस मुलाकात को गैरराजनीतिक बताया
चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी और रजनीकांत के बीच लगातार नजदीकियां बढ़ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नेताओं ने रविवार को रजनीकांत से मुलाकात की है। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने रजनीकांत से उनके घर पर मुलाकात की है। हालांकि भाजपा के सूत्रों ने इस बात से साफ इनकार किया है कि यह मुलाकात राजनीतिक मुलाकात नहीं थी।

पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से रजनीकांत ने राजनीति में आने के संकेत दिए हैं उसके बाद माना जा रहा है कि वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। रजनीकांत की भाजपा से नजदीकी की बात उस वक्त सामने आई थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की थी, हालांकि उस वक्त रजनीकांत ने इस तररह की संभावनाओं से इनकार कर दिया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने प्रशंसको से बातची के दौरान कई ऐसी बात कही जिससे इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि वह राजनीति में कदम रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- आज रात भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण, 47 मिनट तक रहेगा प्रभाव
भाजपा के उम्मीदवार वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने पर भी रजनीकांत ने बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा था कि श्री वेंकैया नायडू जी मैं आपको दिल से बधाई देता हूं। हालांकि रजनीकांत ने रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर किसी भी तरह की बधाई नहीं दी थी, जिसके बाद से यह सवाल उठने लगा था कि क्या रजनीकांत रामनाथ कोविंद की दावेदारी से खुश नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications