लोकसभा से पहले यहां हुए बैलेट पेपर पर 30 सीटों के लिए चुनाव, जानिए BJP कितनी जीती?

Assam BJP news in hindi: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश की राजनीति गर्म है और सियासी दलों के खेमों में जीत के गणित बिठाए जा रहे हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा के खेमे में एक बड़ी खुशखबरी आ गई है।

भाजपा के लिए ये खुशखबरी आई है असम से, जहां 30 सीटों वाले उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) के चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए पार्टी ने 25 सीटों पर जीत का परचम लहराया है।

Assam BJP news in hindi

आपको बता दें कि दिमा हसाओ जिले की इस स्वायत्त परिषद के लिए बैलेट पेपर से चुनाव हुए थे। यहां पहले भी भाजपा के ही पास बहुमत था, जिसे पार्टी ने बरकरार रखा है। वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई थी और शनिवार देर शाम परिणाम जारी किए गए। जीती गई 25 सीटों में से 6 पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

तीन सीटों पर जीते निर्दलीय
गौरतलब है कि उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद में 30 सदस्य हैं, जिनमें से 28 के लिए चुनाव होता है, जबकि 2 सदस्य नॉमिनेट किए जाते हैं। चुनाव परिणामों के मुताबिक, एनसीएचएसी के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी सदस्य देबोलाल गार्लोसा ने देहांगी सीट पर जीत हासिल की है। जबकि, तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

'28 सीटों पर हुआ था रिकॉर्ड 85.78 फीसदी मतदान'
एनसीएचएसी की 28 सीटों के लिए 8 जनवरी को वोट डाले गए थे और रिकॉर्ड 85.78 फीसदी मतदान हुआ था। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए असम राज्य चुनाव आयोग की तरफ से दिमा हसाओ जिले के 22 निर्वाचन क्षेत्रों में 231 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा पर अपना भरोसा बनाए रखने के लिए दिमा हसाओ जिले की जनता को धन्यवाद दिया है।

पीएम मोदी ने जताया आभार
पीएम मोदी ने पार्टी की इस जीत पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा पर फिर से विश्वास जताने के लिए दिमा हसाओ की जनता का आभार। हमारी पार्टी हमेशा आप लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए, उनकी भी तारीफ करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+