Karnataka Assembly Election से पहले भाजपा को मिली खुशखबरी, मेयर और डिप्टी मेयर पद जीते
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है, कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत हासिल हुई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा अब कभी हो सकती हैं। सत्ता में वापसी की जद्दोजहेद में जुटी भाजपा के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कलबुर्गी नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को जीत मिली है। कर्नाटक चुवाव से ठीक पहले कलबुर्गी में भाजपा को मिली इस जीत से सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता गदगद हैं। इस जीत ने भाजपाईयों का विधानसभा चुनाव के प्रचार को लेकर और जोश भर गया है।
कर्नाटक में कलबुर्गी मेयर पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विशाल दरगी और डिप्टी मेयर पद के चुनाव में शिवानंद ने जीत हासिल की।
रोमांचक मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी एक वोट से हारे कांग्रेस को जेडीएस पार्षदों का समर्थन प्राप्त था लेकिन माना जा रहा है कि मुस्लिम सहित कुछ पार्षदों ने बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की।विशाल दरगी जो मेयर चुने गए हैं वो वार्ड संख्या 46 का प्रतिनिधित्व करते हैं और वार्ड संख्या 25 से शिवानंद पिस्ती जो डिप्टी मेयर चुने गए हैं।
#WATCH | Karnataka: BJP wins Mayor, Deputy posts in Kalaburagi City Corporation
Vishal Dargi, representing ward number 46, and Shivanand Pisti, from ward number 25, were elected Mayor and Deputy Mayor. pic.twitter.com/IKWfYNkGcJ
— ANI (@ANI) March 23, 2023












Click it and Unblock the Notifications