पीएम मोदी के कर्नाटक दौरे से पहले भाजपा करेगी गोरक्षा अष्‍टयाम यज्ञ

बेंगलूरू। कर्नाटक में 2018 में विधानसभा चुनाव होने हैं इसके लिए भाजपा और कांग्रेस में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वोटरों को रिझाने के लिए भाजपा राज्य में गायों की सुरक्षा के लिए अष्टयाम यज्ञ करावाने जा रही है। भाजपा हिंदुत्व और गोरक्षा के मुद्दे को भुनाने के लिए प्रदेश भाजपा गोरक्षा प्रकोष्ठ की ओर से 2 फरवरी को बेंगलूरु में गोरक्षा अष्टयाम यज्ञ करवाने की घोषणा की है। पार्टी के मुताबिक इस यज्ञ का उद्देश्य गाय की महत्ता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए गोवंश की रक्षा के बारे में लोगों को जागरुक करना है।

cow

भाजपा के गाय प्रकोष्ठ सेल के प्रमुख सिद्धार्थ गोएनका ने बताया कि यज्ञ 24 घंटे तक लगातार चलेगा। इस दौरान अखंड रामायण का पाठ भी करवाया जाएगा। इसके लिेए जनकपुरी से एक कलाकारों की मंडली आएगी जो सीता स्वयंवर का मंचन करेगी। यज्ञ का आयोजन जे पी नगर के एक मैदान में होगा और इसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। इन नेताओं में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येड्डियूरप्पा और केंद्रीय मंत्री एच एन अनंत कुमार शामिल हैं।

यज्ञ का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलूरु दौरे से ठीक दो दिन पहले हो रहा है। मोदी 4 फरवरी को बेंगलूरु में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन पर आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने भाजपा के इस आयोजन को मतों के ध्रुवीकरण की कवायद करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में काफी अंतर है। हम गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण की बातें करते हैं जबकि भाजपा को इन सबसे कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा ने परिवर्तन यात्रा में भी इन मसलों पर कोई चर्चा नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+