राशन कार्ड को लेकर केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना,बोले- लगेगी गरीबों की हाय
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राशन मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को जानबूझकर राशन कार्ड रद्द करने के चलते गरीबों का गुस्सा झेलना पड़ेगा। इसके साथ-साथ केजरीवाल ने उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है जिन्होंने राशन कार्ड को लेकर केंद्र के आदेश को माना था।

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सब गरीबों की हाय भाजपा को लगेगी जिसने अफ़सरों से जबरदस्ती गरीबों के राशन कार्ड कटवाए हैं। जिन अफसरों ने भाजपा के गैरकानूनी आदेशों का पालन किया, उन्हें सख़्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक गुलाब सिंह ने एक पीड़ित का वीडियो ट्वीट करते हुए एक महिला का वीडियो जो कि उपराज्यपाल अनिल बैजल से गुहार लगा रही थी कि उसे राशन कार्ड दिया जाए। ताकि वह अपने बच्चे को खाना खिला सके।
इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा। बता दें कि एक दिन पहले ही केजरीवाल सरकार ने निरस्त किए गए 2 लाख 53 हजार 178 राशन कार्ड दोबारा बहाल करने के निर्देश दिए हैं। केजरीवाल सरकार ने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करने और बिना अनुमति के राशन कार्ड निरस्त करने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भारी गिरावट ,जानें आज 10 ग्राम सोने की कीमत












Click it and Unblock the Notifications