फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भारी गिरावट ,जानें आज 10 ग्राम सोने की कीमत
नई दिल्ली। सोने की कीमत में आज तेजी देखने को मिली। सोना आज 200 रुपए ऊपर चढ़कर 31400 रुपए प्रति 10ग्राम पर पहुंच गया। जहां सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली तो वहीं चांदी की चमक फीकी पड़ गई। चांदी की कीमत 250 रुपए नीचे पहुंच गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 200 रुपए चमककर 31400 रु प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 37600 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

जानकारों के मुताबिक वैश्विक स्तर मजबूती और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के सोने की कीमत में तेजी आई।वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमत पर दो विपरीत कारकों का असर है। एक तरफ डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव बना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता से निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 31400 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं, 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 31250 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन में सोना 1,193.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
चांदी में बुधवार को 250 रुपए की गिरावट आई। चांदी 37600 रुपए प्रति किलो रहा। औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर मांग के चलते चांदी सस्ती हुई। चांदी के सिक्कों का भाव खरीदारी के लिए 72000 रुपए प्रति सैंकड़ा और बिकवाली के लिए 73000 रुपए रहा।












Click it and Unblock the Notifications