पैसे की ताकत से कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार को गिराने की साजिश रच रही है बीजेपी :कांग्रेस
मनी पावर से कर्नाटक सरकार को गिराने की साजिश रच रही है बीजेपी:कांग्रेस
नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन तो गई,लेकिन कांग्रेस के विधायकों के बीच कलंह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के बीच मनमुटाव और विधायकों के बीच फूट बढ़ रही है, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी के भीतर सब ठीक है। उन्होंने टूट की खबरों को निराधार बताया।

उन्होंने एक बार फिर से बीजेपी पर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी मनी पावर का इस् तेमाल कर कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रही है। बीजेपी सरकार को गिराने के लिए पैसे की ताकत का इस्तेमाल कर रही है।
केसी वेनुगोपाल ने इन खबरों को निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार मजबूत है। उन्होंने जरकीहोली बंधुओं के बगावती तेवरों को लेकर कहा कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे समय रहते सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद दोनों भाइयों से बात की है और उनके बीच के जो मुद्दे हैं उन्हें सुलझाया जा रहा है। दोनों भाईयों के बीच के विवाद का असर कर्नाटक की सरकार पर नहीं पड़ेगा।
गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार के मंत्री रमेश जरकीहोली और उनके भाई और विधायक सतीश जरकीहोली के बीच नाराजगी की खबरें आ रही है। पार्टी ने जरकीहोली बंधुओं को चेतावनी दी थी और कहा कि अगर उनकी वजह से सरकार पर असर हुआ तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications