राफेल पर घमासान के बीच बोले वाड्रा, बीजेपी की असलियत देश के सामने आई

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जंग जारी है। कांग्रेस बीजेपी पर राफेल की खरीद में घपले का आरोप लगा रही है तो बीजेपी का कहना है कि डील सही थी और कांग्रेस इसे बेवजह मुद्दा बना रही है। एक दिन पहले ही बीजेपी ने राफेल को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि राहुल गांधी अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा को फायदा पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं।

bjp totally exposed selling out nation on Rafale says Robert Vadra

वहीं, राफेल को लेकर बीजेपी के आरोपों पर रॉबर्ट वाड्रा ने पलटवार किया है और कहा है कि भाजपा उनका नाम हमेशा लेती रहती है। उन्होंने कहा कि जब भी वे किसी मामले में फंसते दिखाई देते हैं तो उनका नाम लेते हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि चाहे रुपए का गिरना हो या तेल की बढ़ती कीमतें या फिर राफेल का मुद्दा। राफेल के मुद्दे पर बीजेपी की असलियत देश के सामने आ चुकी है।

ये भी पढ़ें: 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों को राहत, चीनी उद्योग के लिए 5538 करोड़ रु का पैकेज मंजूर

वाड्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार और बीजेपी से बेहतर कौन जानता है कि वे पिछले 4 सालों से मेरे खिलाफ किस प्रकार के बेबुनियाद राजनीतिक आरोप लगाते रहे हैं। राफेल को लेकर बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस सौदे को खत्म कराकर अपने जीजा राबर्ट वाड्रा से संबंधित एक फर्म की मदद करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी दलों ने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+